1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर नकेल, एक और इनामी माओवादी समेत 10 नक्सली गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर नकेल, एक और इनामी माओवादी समेत 10 नक्सली गिरफ्तार

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 21, 2024 07:13 am IST,  Updated : May 21, 2024 07:42 am IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए नक्सलियों में मिलिशिया कमांडर माड़वी बुस्का भी है, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने एक इनामी और माओवादी समेत 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में दुलेड़ गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत रविवार को जिला बल, डीआरजी सुकमा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र दुलेड़, बोट्टेतोंग, रासापल्ली, पीनाचंदा, ईरापल्ली और मेट्टामुड़े गांव की ओर रवाना किया गया था।

नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज जब सुरक्षाबल के जवान दुलेड़ गांव के जंगल में थे, तब कुछ संदिग्ध व्यक्ति सुरक्षाबल के जवानों को देखकर वहां से भागने लगे। उन्होंने बताया कि बाद में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर 10 लोगों को पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए नक्सलियों में मिलिशिया कमांडर माड़वी बुस्का (38) भी है, जिसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। 

इस साल 100 से ज्यादा नक्सली हुए ढेर

इससे पहले सुकमा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। इस राज्य में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक 100 से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके हैं। इससे पहले 10 मई को बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए थे। वहीं, 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन महिलाओं सहित 10 नक्सली मारे गए थे। इससे पहले सुरक्षाबलों ने 16 अप्रैल को राज्य के कांकेर जिले में मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया था। (भाषा)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।