1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र का मालेगांव बना हॉटस्पॉट, एक साथ 36 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र का मालेगांव बना हॉटस्पॉट, एक साथ 36 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

 Reported By: Rajiv Singh
 Published : Apr 28, 2020 10:24 am IST,  Updated : Apr 28, 2020 10:24 am IST

मालेगांव से 36 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जांच में ये सभी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं।

Coronavirus- India TV Hindi
Coronavirus Image Source : AP

महाराष्ट्र का मालेगांव कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बना हुआ है। नासिक शहर से लगभग 100 किमी दूर इस छोटे से शहर से कोरोना पॉजिटिव लोगों का आना जारी है। यहां 36 लोगों की कोरोना वायरस रिपोर्ट सामने आई है। ये सभी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रशासन ​द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मालेगांव में पॉजिटिव पाए गए लोग हॉइ रिस्क कॉन्टेक्ट में थे। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना वायरस से पॉजिटिव लोगों की संख्या 159 पहुंच गई है। वहीं अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मालेगांव से 36 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जांच में ये सभी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए लोगों में 22 पुरुष और 14 महिलायें शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार ये सभी हॉइ रिस्क कॉन्टेक्ट में थे। पॉजिटिव पाए गए सभी 36 लोगों की अलग अलग अनालिसिस किया जा रहा है। बता दें कि मालेगांव में पिछले कई समय से लगातार कोरोना वायरस से पॉजिटिव लोगों संख्या बढ़ रही है। 

तेजी से उत्तर महाराष्ट्र के वायरस हॉटस्पॉट के रूप में उभर रहे मालेगांव में अचानक हुई मौतों ने शहर में भी दहशत पैदा कर दी है। मालेगांव शहर में तेजी से बढ़ रहे कोविद -19 मामलों के साथ, स्वास्थ्य सेवाओं के उप निदेशक के कार्यालय ने चिकित्सकों और एमबीबीएस डॉक्टरों सहित 30 डॉक्टरों की सूची तैयार की है ताकि वहां रोगियों का इलाज किया जा सके। मालेगांव की आबादी लगभग 10 लाख है। मालेगांव में 70% से अधिक लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।