1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई हवाई अड्डे पर 8.3 किलोग्राम सोना जब्त, 11 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, इतने करोड़ है कीमत

मुंबई हवाई अड्डे पर 8.3 किलोग्राम सोना जब्त, 11 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, इतने करोड़ है कीमत

 Reported By: Atul Singh Written By: Deepak Vyas
 Published : Jan 27, 2023 10:57 pm IST,  Updated : Jan 27, 2023 11:03 pm IST

मुंबई हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने शारजाह से मुंबई आए 11 विदेशी नागरिकों से मोम के रूप में 8.3 किलोग्राम सोना जब्त किया है। जब्त किए गए इस सोने की कीमत 4.14 करोड़ रुपए है।

मुंबई हवाई अड्डे पर 8.3 किलोग्राम सोना जब्त- India TV Hindi
मुंबई हवाई अड्डे पर 8.3 किलोग्राम सोना जब्त Image Source : INDIA TV

मुंबई हवाई अड्डे पर एक बार फिर सोना जब्त किया जया है। जानकारी के अनुसार आज 27 जनवरी को मुंबई हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने शारजाह से मुंबई आए 11 विदेशी नागरिकों से मोम के रूप में 8.3 किलोग्राम सोना जब्त किया है। जब्त किए गए इस सोने की कीमत 4.14 करोड़ रुपए है। सोना उनके शरीर में छिपाकर ला रहे थे।

गौरतलब है कि इससे पहले इसी माह यानी 7 जनवरी को भी मुंबई एयरपोर्ट पर दो यात्रियों को गिरफ्तार किया था। डीआरआई ने आरोपियों के कब्जे से 4.54 करोड़ रुपये मूल्य का 8.230 किलोग्राम सोना बरामद किया था। आरोपियों के पास से निदेशालय ने सोना पेस्ट के रूप में जब्त किया था। मुंबई एयरपोर्ट के एक अधिकारी के अनुसार दो यात्री सोने को पेस्ट के रूप में ले जा रहे थे, तभी डीआरआई ने उनको पकड़ लिया था। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने ने ज्यादातर सोना अपने अंडरवियर में छिपाया था।

अधिकारियों ने बताया कि जिससे इसका पता लगाना बेहद मुश्किल हो गया था। उन्होंने कहा कि डीआरआई को इस बात की जानकारी पहले थी कि दुबई से मुंबई जाने वाले यात्रियों के गिरोह के तरफ से पेस्ट के रूप में सोना की भारत में तस्करी की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।