1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में नाबालिग बच्चियों के बीच छिड़ी जंग, छात्राओं के गुट ने एक लड़की को बेरहमी से पीटा; सामने आया Video

मुंबई में नाबालिग बच्चियों के बीच छिड़ी जंग, छात्राओं के गुट ने एक लड़की को बेरहमी से पीटा; सामने आया Video

 Reported By: Saket Rai Edited By: Amar Deep
 Published : Aug 26, 2024 04:33 pm IST,  Updated : Aug 26, 2024 04:33 pm IST

मुंबई के वर्सोवा इलाके में छात्राओं के गुट के बीच मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गुट की कई सारी छात्राएं मिलकर एक नाबालिग बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट कर रही हैं।

छात्राओं के गुट ने एक लड़की को बेरहमी से पीटा।- India TV Hindi
छात्राओं के गुट ने एक लड़की को बेरहमी से पीटा। Image Source : MUMBAIPOLICE (X)

मुंबई: शहर के वर्सोवा इलाके में एक लड़की के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की इस घटना को कई लड़कियों ने ही मिलकर अंजाम दिया है। वहीं पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में करीब 5 से 6 लड़कियां एक लड़की को घरकर मारते हुए दिख रही हैं। घटना में शामिल सभी लड़कियां नाबालिग बताई जा रहा हैं और ये सभी एक ही स्कूल की छात्राएं हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इन लड़कियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आज पिटाई का मामला सामने आया है।

मारपीट करने वाली लड़कियां भी नाबालिग

दरअसल, पूरा मामला वर्सोवा का बताया जा रहा है। मारपीट की घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में 14-15 साल की कुछ लड़कियां एक अन्य नाबालिग लड़की को बेरहमी से पीटती और गाली देती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये पूरी घटना 12 अगस्त की है। नाबालिग लड़की के साथ मारपीट की घटना का वीडियो किसी अज्ञात व्यक्ति ने बना लिया। वहीं अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस को भी घटना के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।  

माता-पिता को बुलाकर कराई गई काउंसलिंग

पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में जब उन्हें पता चला तो उन्होंने खुद ही इसका स्वतः संज्ञान लिया। चुंकि मारपीट की घटना नाबालिगों से जुड़ी हुई थी, इसलिए पुलिस ने इसके बारे में बाल कल्याण समिति को सूचित किया। अधिकारियों के अनुसार क्लिप में दिख रहे सभी नाबालिग एक ही स्कूल के छात्र हैं और दोस्त हैं। एक दिन पहले उनके बीच बहस हो गई थी। बताया जा रहा है कि जिस लड़की को पीटा जा रहा है, उसने पीटने वाली लड़कियों में से एक के साथ दुर्व्यवहार किया था। वहीं अब सीडब्ल्यूसी के हस्तक्षेप के बाद नाबालिगों और उनके माता-पिता के साथ काउंसलिंग की गई है। अब उनके बीच स्थिति सामान्य बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें- 

गया में बेपटरी हुई मालगाड़ी, सामने आया Live वीडियो; हर तरफ छा गया धुआं

जम्मू-कश्मीर भाजपा में छिड़ा घमासान, टिकट बंटवारे के बाद जमकर बवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।