1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में कार पर विशाल पत्थर गिरा, दो लोग बाल-बाल बचे

महाराष्ट्र में कार पर विशाल पत्थर गिरा, दो लोग बाल-बाल बचे

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 12, 2021 09:56 am IST,  Updated : Jun 12, 2021 09:56 am IST

महाराष्ट्र में दो व्यक्ति उस समय बाल-बाल बच गए जब वे ठाणे और अहमदनगर जिलों की सीमाओं पर स्थित मालशेज घाट क्षेत्र में चाय पीने के लिए अपनी कार से उतरे और तभी एक विशाल पत्थर उनकी कार पर गिर गया।

महाराष्ट्र में कार पर...- India TV Hindi
महाराष्ट्र में कार पर विशाल पत्थर गिरा, दो लोग बाल-बाल बचे  Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

ठाणे: महाराष्ट्र में दो व्यक्ति उस समय बाल-बाल बच गए जब वे ठाणे और अहमदनगर जिलों की सीमाओं पर स्थित मालशेज घाट क्षेत्र में चाय पीने के लिए अपनी कार से उतरे और तभी एक विशाल पत्थर उनकी कार पर गिर गया। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार की है जिसमें कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब पत्थर कार पर गिरा तब दोनों लोग चाय पीने के लिए उससे उतर चुके थे। उन्होंने अपनी आंखों के सामने यह घटना होती देखी।’’

उन्होंने बताया कि इस घटना से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया लेकिन राजमार्ग बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा और उन्होंने अहमदनगर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए रास्ता साफ कराया। मालशेज घाट में मानसून के दौरान भूस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।