1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नवनीत राणा को झटका, हाईकोर्ट ने रद्द किया जाति प्रमाण पत्र, खतरे में संसद सदस्यता

नवनीत राणा को झटका, हाईकोर्ट ने रद्द किया जाति प्रमाण पत्र, खतरे में संसद सदस्यता

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 08, 2021 12:50 pm IST,  Updated : Jun 08, 2021 12:50 pm IST

याचिका दायर करने वाले ने कहा था कि नवनीत राणा अनुसूचित जाति की नहीं हैं। वो जिस जाति की हैं वो महाराष्ट्र में अनुसूचित जाति की कैटेगरी में नहीं आता है। जाति प्रमाण पत्र रद्द होने के बाद उनकी संसद की सदस्यता खतरे में पड़ गई है क्योंकि नवनीत राणा रिजर्व सीट से चुनाव जीती हैं। 

Amravati MP Navneet Rana's caste certificate Cancelled by High court नवनीत राणा को झटका, हाईकोर्ट ने- India TV Hindi
नवनीत राणा को झटका, हाईकोर्ट ने रद्द किया जाति प्रमाण पत्र, खतरे में संसद सदस्यता Image Source : PTI (FILE)

नागपुर. महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा का जाति प्रमाण पत्र हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। नवनीत राणा पर आरोप लगा था कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जाति प्रमाण पत्र बनवाया था। याचिका दायर करने वाले ने कहा था कि नवनीत राणा अनुसूचित जाति की नहीं हैं। वो जिस जाति की हैं वो महाराष्ट्र में अनुसूचित जाति की कैटेगरी में नहीं आता है। जाति प्रमाण पत्र रद्द होने के बाद उनकी संसद की सदस्यता खतरे में पड़ गई है क्योंकि नवनीत राणा रिजर्व सीट से चुनाव जीती हैं। आपको बता दें कि नवनीत मूल रूप से पंजाब की हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।