1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Badnera Election Results: बडनेरा सीट का रिजल्ट घोषित, जानिए किसे मिली जीत

Badnera Election Results: बडनेरा सीट का रिजल्ट घोषित, जानिए किसे मिली जीत

 Published : Nov 23, 2024 07:45 am IST,  Updated : Nov 23, 2024 10:03 pm IST

Badnera Election Results: बडनेरा सीट का रिजल्ट घोषित हो गया है। यहां पर राष्ट्रीय युवा स्वाभिमान पार्टी के रवि राणा की बड़ी जीत हासिल हुई है। शिवसेना (UBT) के खराटे सुनील बलदेवराव 120679 वोटों से हार मिली है।

badnera election results- India TV Hindi
बडनेरा विधानसभा सीट का रिजल्ट Image Source : INDIA TV

Badnera Assembly Election Result 2024 : अमरावती जिले की बडनेरा विधानसभा सीट का रिजल्ट घोषित हो गया है। इस सीट पर पिछली बार भी राष्ट्रीय युवा स्वाभिमान पार्टी के रवि राणा विधायक थे। इस बार भी वे 127800 वोटों के साथ चुनाव जीत गए हैं। इस सीट पर पिछली बार भी राष्ट्रीय युवा स्वाभिमान पार्टी के रवि राणा विधायक थे। इस बार भी वे 127800 वोटों के साथ चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने शिवसेना (UBT) के खराटे सुनील बलदेवराव 120679 वोटों से हराया। शिवसेना उम्मीदवार को 7121 वोट मिले और वह तीसरे नंबर पर रहे। निर्दलीय उम्मीदवार प्रीति संजय 60826 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहीं।

यहां पर 20 नवंबर को मतदान हुआ था। बडनेरा सीट पर 2009 से लेकर अभी तक निर्दलीय विधायक रवि राणा का कब्जा है। अमरावती जिले के अंतर्गत आने वाली बडनेरा विधानसभा सीट के विधायक रवि गंगाधर राणा है। वे निर्दलीय सीट पर चुनाव लड़ें थे और जीत का परचम लहराया था।

बडनेरा सीट के पिछले विजेता-

  • 1962: पुरुषोत्तम देशमुख- कांग्रेस
  • 1967: कृष्णराव श्रृंगारे- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया
  • 1972: पुरुषोत्तम देशमुख- कांग्रेस
  • 1978: मंगलदास यादव- कांग्रेस
  • 1980-1985: राम मेघे- कांग्रेस
  • 1990: प्रदीप वडनेरे- शिवसेना
  • 1995-1999: ज्ञानेश्वर धाने पाटिल- शिवसेना
  • 2004: सुलभा खोडके- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
  • 2009-2014-2019: रवि राणा- स्वतंत्र

 

2019 के चुनाव नतीजे

2019 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार रवि राणा ने 90460 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। उन्होंने शिवसेना के प्रीति संजय बंड को कुल 15541 वोटों से हराया था। प्रीति संजय बंड को कुल 74,919 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमोद यशंवत राव इंगले रहे थे। उन्हें कुल 8,205 वोट मिले थे। रवि राणा को कुल 48.46 प्रतिशत वोट मिले थे।

2014 के चुनाव नतीजे

2014 के विधानसभा चुनाव में भी बडनेरा विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रवि राणा ने जीत हासिल की थी। रवि राणा को कुल 46,827 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर शिवसेना के बैंड संजय रावसाबेह रहे थे। उन्हें कुल 39408 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के सुलभा संजय खोडके को कुल 33,897 वोट हासिल हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।