महाराष्ट्र में शिंदे सेना वर्सेस बीजेपी के बीच सियासी जंग जारी है। एकनाथ शिंदे लगातार सीएम देवेंद्र फडणवीस से दूरी बना रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस का एक कार्यक्रम था जिसमेंं एकनाथ शिंदे नहीं पहुंचे थे। आज मुंबई के आजाद मैदान में 'नया आपराधिक कानून' विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया था और इस कार्यक्रम का न्योता एकनाथ शिंदे को भी दिया गया था। इस कार्यक्रम में देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार मौजूद थे, लेकिन निमंत्रण के बावजूद भी डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे कार्यक्रम में नहीं आए।
एकनाथ शिंदे कार्यक्रम में क्यों नहीं आए? यह अबतक साफ नहीं हो पाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि शिवसेना के नेताओं को तोड़कर बीजेपी में शामिल किए जाने से एकनाथ शिंदे काफी नाराज हैं और इसी मुद्दे पर कल शिंदे सेना के मंत्रियों ने कैबिनेट बैठक का बहिष्कार किया था।
एकनाथ शिंदे दिल्ली के लिए रवाना
कल कैबिनेट मामले के बाद शिंदे दिल्ली गए और दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। बीजेपी शिवसेना के बीच अनबन को लेकर भी चर्चा होगी।
क्यों बढ़ती जा रही है नाराजगी
मंगलवार को महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल की बैठक में शिंदे शिवसेना के कई मंत्री नहीं पहुंचे। वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय में बैठे रहे। बैठक समाप्त होने के बाद मंत्रियों ने मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात कर अपनी नाराज़गी जाहिर की। सूत्रों के अनुसार मंत्रियों ने आरोप लगाया कि, भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं को तोड़कर अपने संगठन में ला रही है।
सीएम फडणवीस ने दिया तीखा जवाब
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे शिव सेना के नेताओं से स्पष्ट कहा, “उल्हासनगर में शुरुआत आप लोगों ने ही की थी। आप करेंगे तो ठीक और बीजेपी करेगी तो गलत, यह नहीं चलेगा। अब से कोई भी दल दूसरे दल के कार्यकर्ताओं को प्रवेश नहीं देगा। यह नियम दोनों पार्टियों पर लागू होगा।
ये भी पढ़ें:
गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई से किस राज्य की पुलिस किस केस में करेगी पूछताछ? यहां देखें पूरी लिस्ट
Anmol Bishnoi Extradition: अमेरिका से भारत लाया गया लॉरेंस बिश्नोई का गैंगस्टर भाई अनमोल, जानें किन मामलों में होगी पूछताछ
संपादक की पसंद