1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Video: डंपर को पीछे से बस ने मारी जोरदार टक्कर, ड्राइवर-कंडक्टर सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल

Video: डंपर को पीछे से बस ने मारी जोरदार टक्कर, ड्राइवर-कंडक्टर सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 27, 2021 04:33 pm IST,  Updated : Oct 27, 2021 04:33 pm IST

महाराष्ट्र में मुंबई में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, साल 2020 के दौरान मुंबई में कुल 1812 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, यानि हर दिन लगभग 5 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं।

मुंबई में BEST की बस ने...- India TV Hindi
मुंबई में BEST की बस ने डंपर को टक्कर मारी और इस दुर्घटना में 8 लोग घायल हो गए हैं Image Source : CCTV GRAB

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई के दादर में एक बड़ा हादसा हुआ है। सड़क पर चल रहे डंपर को BEST की बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी है जिसमें बस से यात्रा कर रहे 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 5 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है जिनमें ड्राइवर और कंडक्टर भी शामिल हैं। इस दुर्घटना के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डंपर धीमी गति से आगे बढ़ रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार से BEST की बस आती है और डंपर पर जोरदार टक्कर मार देती है। 

बस की डंपर को मारी गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि सामने के हिस्से से बस के परखच्चे उड़ गए, टक्कर के झटके से एक यात्री तो बस के अंदर से उछलकर बाहर भी आ गिरा, टक्कर के तुरंत बाद कई यात्री तेजी से बस से बाहर आ गए। बस मोरल से पायधुनी जा रही थी और दुर्घटना का समय सुबह लगभग 7.15 बजे का है। दुर्घटना में कुल 8 लोग घायल हुए हैं जिनमें 3 महिलाएं हैं और ड्राइवर-कंडक्टर सहित 5 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

दरअसल डंपर धीमी गति से आगे बढ़ रहा था और उसके बगल में एक कार भी चल रही थी, पीछे से बस तेज गति से आई और कार को बचाने के चक्कर में बस ड्राइवर ने डंबर को ही टक्कर मार दी। महाराष्ट्र में मुंबई में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, साल 2020 के दौरान मुंबई में कुल 1812 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, यानि हर दिन लगभग 5 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।