1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. "भारत से अच्छा पाकिस्तान है", देश विरोधी पोस्ट पर ATS की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र में 5 संदिग्ध हिरासत में

"भारत से अच्छा पाकिस्तान है", देश विरोधी पोस्ट पर ATS की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र में 5 संदिग्ध हिरासत में

 Reported By: Saket Rai Written By: Malaika Imam
 Published : Aug 11, 2026 08:51 pm IST,  Updated : Aug 11, 2026 08:51 pm IST

देश-विरोधी और भड़काऊ पोस्ट के मामले में ATS ने कार्रवाई करते हुए ठाणे के मुंब्रा, पड़घा और पालघर से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ATS ने उनके मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

महाराष्ट्र में 5 संदिग्ध हिरासत में लिए गए।- India TV Hindi
महाराष्ट्र में 5 संदिग्ध हिरासत में लिए गए। Image Source : INDIA TV

सोशल मीडिया पर देश-विरोधी और भड़काऊ पोस्ट किए जाने के मामले में महाराष्ट्र ATS ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, ATS ने ठाणे के मुंब्रा, पड़घा और पालघर जिले से पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। जांच के दौरान सभी के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

ATS सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए युवकों के सोशल मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि ये युवक वर्ष 2022 से टेलीग्राम के जरिए एक ग्रुप से जुड़े हुए थे। जांच एजेंसी को आशंका है कि इस ग्रुप को कश्मीर का रहने वाला एक व्यक्ति संचालित करता था।

"भारत में रहना बहुत खतरा है..."

ATS की जांच के दायरे में आए सोशल मीडिया पोस्ट में कथित तौर पर लिखा गया था- "भारत में इस समय रहना बहुत खतरा है, इससे अच्छा पाकिस्तान है।" इसके अलावा भी कई आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है।

मामले में ATS यह पता लगाने में जुटी है कि ये पोस्ट संबंधित लोगों के व्यक्तिगत विचारों तक सीमित थे या इनके पीछे कोई सुनियोजित मकसद था।

मोबाइल जब्त, गतिविधियों की जांच

हिरासत में लिए गए पांचों लोगों के मोबाइल फोन जब्त कर उनकी डिजिटल गतिविधियों की जांच की जा रही है। ATS यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि संबंधित टेलीग्राम ग्रुप में कौन-कौन लोग जुड़े थे, ग्रुप का संचालन कौन करता था और उसमें किस तरह की सामग्री साझा की जाती थी। फिलहाल, ATS की पूछताछ और डिजिटल जांच जारी है।

कार से मिले 1 करोड़ के जाली नोट

एक अन्य खबर में, वसई क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर शिरसाट फाटा ब्रिज के नीचे कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ रुपये के नकली नोटों की खेप जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, MH 48 BT 866 नंबर की कार से 500 रुपये के 20,000 नकली नोट बरामद हुए, जिन्हें गुजरात से मुंबई लाया जा रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन नकली नोटों को करीब 30 लाख रुपये में बेचने की योजना थी। मामले में कोपरगांव निवासी एक आरोपी के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

ये भी पढ़ें-

रिपोर्ट में खुलासा- ड्रग्स लेकर विमान उड़ा रहा था पायलट, 300 फीट अचानक नीचे आ गई थी Air India की फ्लाइट

राजस्थान हाई कोर्ट का 21 मीटर ऊंचा डोम कभी भी गिर सकता है! IIT बॉम्बे की रिपोर्ट, अदालत ने लिया स्वतः संज्ञान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।