1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: भिवंडी में लगी भयानक आग, धू-धूकर जला सिलाई कंपनियों में रखा तैयार सामान

महाराष्ट्र: भिवंडी में लगी भयानक आग, धू-धूकर जला सिलाई कंपनियों में रखा तैयार सामान

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 26, 2025 06:49 am IST,  Updated : Nov 26, 2025 07:23 am IST

Bhiwandi Fire News: भिवंडी में 3 सिलाई कंपनियों में आग लगने से हड़कंप मय गया। इस दौरान, उनमें रखा तैयार माल जलकर खाक हो गया। वीडियो में कंपनियां धू-धूकर जलती दिखाई दी।

Bhiwandi Company Fire- India TV Hindi
भिवंडी की सिलाई कंपनी में आग लग गई। Image Source : REPORTER'S INPUT

भिवंडी: महाराष्ट्र के भिवंडी से बड़ी खबर है, यहां 3 फैक्ट्रियों में भयानक आग लग गई है। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। ये तीनों सिलाई कंपनियां हैं। यहां आग मंगलवार शाम साढ़े 6 बजे के बाद लगी, तब तक ज्यादातर लोग काम खत्म करके जा चुके थे। गनीमत रही कि इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आग लगने की खबर मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की वजह से कंपनी में रखे कपड़े जलकर खाक हो गए।

किन कंपनियों में लगी आग?

बता दें कि भिवंडी तालुका के काल्हेर इलाके के राज लक्ष्मी गेट नंबर 1, बंगार नगर स्थित बीड़ी बिल्डिंग में 3 सिलाई कंपनियों में भयानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार, यहां संचालित तीन कंपनियां- Bang Overseas Limited, Thomas Scott India Limited और Vedanta Creations Limited इस हादसे से प्रभावित हुई हैं। चश्मदीदों के मुताबिक, मंगलवार शाम को साढ़े 6 बजे के बाद कंपनी बंद होने के चलते अधिकतर लोग चले गए थे, जिसके बाद आग लगाने की घटना घटी है। अब तक किसी जनहानि की खबर नहीं है, आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल आग की लपटों में घिर गई। अभी तक आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

कंपनियों में रखा तैयार माल हुआ खाक

शुरुआती जांच के अनुसार, शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। कंपनियों में रखे कपड़े, तैयार माल और मशीनरी के जलकर खाक होने की संभावना है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान का अंदेशा है। लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए स्थिति बेहद चिंताजनक थी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग बुझाने के लिए अतिरिक्त मदद भेजने और क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित करने की मांग की थी।

(इनपुट- सय्यद नकी हसन)

ये भी पढ़ें- 

कर्नाटक में CM को लेकर कोई भ्रम नहीं, सिद्धारमैया हटे तो इस बड़े नेता को मिलेगी कमान, कांग्रेस में मंथन जारी

तृणमूल विधायक के बयान पर गिरिराज का पलटवार, कहा-'बाबरी की नहीं, बांग्लादेश की आधारशिला रखेगी TMC'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।