1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बीजेपी नेता और मंत्री नितेश राणे ने दिया विवादित बयान, EVM का गलत फुल फॉर्म बताया

बीजेपी नेता और मंत्री नितेश राणे ने दिया विवादित बयान, EVM का गलत फुल फॉर्म बताया

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jan 10, 2025 10:54 pm IST,  Updated : Jan 10, 2025 10:54 pm IST

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता नितेश राणे ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इससे पहले पिछले महीने भी उन्होंने केरल और गांधी परिवार को लेकर विवादित बयान दिया था।

Nitesh Rane- India TV Hindi
नितेश राणे Image Source : FILE

पुणे: भारतीय जनता पार्टी के नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने आज ईवीएम का मतलब समझाते हुए विवादित बयान दिया। उन्होंने एक सभा में कहा कि हिंदुओं के अलावा किसी और के  वोट की जरूरत नहीं...EVM का फूल फॉर्म है..Every Vote Against ..... 

नितेश राणे ने दावा किया कि वे सिर्फ हिंदुओं के वोट के दम पर चुनाव जीते हैं। उन्होंने कहा कि मैं गया ही नहीं उन मोहल्ले में वोट मांगने के लिए नहीं चाहिए आपका वोट देना है तो दो। नितेश राणे ने कहा कि हमें महाराष्ट्र में इस भूमिका को साफ रखना होगा कि केवल हिंदू वोट के दम पर हम चुनकर आ जाएं किसी और का चाहिए ही नहीं। नितेश राणे ने कहा कि हजम नहीं हो पा रहा कि हिंदू समाज एक साथ आकर कैसे वोट दे दे रहा है। EVM का मतलब ही उन्हें समझ में नहीं आया। EVM का मतलब ही है..... Every Vote Against ..... 

केरल और गांधी परिवार को लेकर दिया था विवादित बयान

बता दें कि नितेश राणे अपने विवादित बयानों को चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले महीने उन्होंने केरल को ‘मिनी पाकिस्तान’ करार दिया और गांधी परिवार पर निशाना साधा था। उन्होंने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि ‘‘सभी आतंकवादी गांधी परिवार को वोट देते हैं।’’ राणे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन व वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी पर हमला करते हुए ये आरोप लगाया। 

पुणे जिले की पुरंदर तहसील में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेता नितेश राणे ने आरोप लगाया, ‘‘केरल ‘मिनी पाकिस्तान’ है। आतंकवादियों ने (पहले) राहुल गांधी को वोट दिया और अब उनकी बहन प्रियंका गांधी को वोट दिया है।’’ राणे ने कहा कि केरल भारत का हिस्सा है और वह दक्षिणी राज्य में हिंदुओं के धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ का मुद्दा उठा रहे थे। कांग्रेस ने उनके इस बयान की कड़ी आलोचना की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।