1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. भाजपा के एक कार्यक्रम में आपस में भिड़ी BJP नेत्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भाजपा के एक कार्यक्रम में आपस में भिड़ी BJP नेत्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

 Reported By: Namrata Dubey, Edited By: Ravi Prashant
 Published : Feb 09, 2023 02:02 pm IST,  Updated : Feb 09, 2023 09:30 pm IST

बीजेपी के एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला पदाधिकारी ने एक वरिष्ठ महिला पदाधिकारी के कान पर थप्पड़ मार दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

viral bjp video- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : INDIA TV

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये महाराष्ट्र के नालासोपारा का है। मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी के एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला पदाधिकारी ने एक वरिष्ठ महिला पदाधिकारी के कान पर थप्पड़ मार दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

बीजेपी की महिला नेता को लगाया जोरदार थप्पड़

भारतीय जनता पार्टी की ओर से नालासोपारा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी बीच महिला मोर्चा की क्षेत्रीय सचिव आम्रपाली साल्वे के ऊपर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रज्ञा पाटिल अचानक भड़क गईं। उनका गुस्सा इतना बेकाबू हो गया कि उन्हें काबू करना मुश्किल हो गया। इस घटना से वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि प्रज्ञा पाटिल आम्रपाली साल्वे के पास जाती हैं और उनसे बहस करने लगती हैं। उसके बाद वह थप्पड़ मारती है।

ऐसा पहला मामला नहीं
महाराष्ट्र बीजेपी में इस मामले को उठाने की बात सामने आई है। वहीं साल्वे ने महिला क्षेत्रीय अध्यक्ष से शिकायत की है और कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि वह न्याय देंगी। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी बीजेपी के कार्यक्रम नेता आपस में भीड़े थे। आपको बता दें कि पिछले साल सितंबर के महीने में यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के एक कार्यक्रम में बीजेपी के बड़े नेताओं ने आपस में हाथापाई कर ली थी। यह घटना जौनपुर की थी। पुलिस ने मौके पर मामले को शांत कराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।