1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. उद्धव ठाकरे व शरद पवार के खिलाफ पूरे महाराष्ट्र में आंदोलन करेगी भाजपा, लगाया ये बड़ा आरोप

उद्धव ठाकरे व शरद पवार के खिलाफ पूरे महाराष्ट्र में आंदोलन करेगी भाजपा, लगाया ये बड़ा आरोप

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Subhash Kumar
 Published : Oct 20, 2023 06:59 pm IST,  Updated : Oct 20, 2023 10:25 pm IST

भाजपा ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे एवं शरद पवार युवाओं के अंदर एक भ्रम पैदा कर रही है कि राज्य में अब सभी सरकारी भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होगी।

महाराष्ट्र में आंदोलन करेगी भाजपा।- India TV Hindi
महाराष्ट्र में आंदोलन करेगी भाजपा। Image Source : PTI

भारतीय जनता पार्टी ने ऐलान किया है कि वह शनिवार से पूरे महाराष्ट्र में हर विधानसभा क्षेत्र में उद्धव ठाकरे व शरद पवार के खिलाफ तेज आंदोलन करेगी। महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने आज नागपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ये ऐलान किया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि महा विकास अघाडी के नेता उद्धव और शरद पवार युवाओं के अंदर सरकारी भर्तियों को लेकर भ्रम पैदा कर रहे हैं। 

क्या है आरोप?

भाजपा ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे एवं शरद पवार युवाओं के अंदर एक भ्रम पैदा कर रही है कि राज्य में अब सभी सरकारी भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होगी। इसके बाद कोई भी परमानेंट भर्ती नहीं होगी और सारे रिजर्वेशन अलग कर दिए जाएंगे। भाजपा ने ऐलान किया कि इसी कारण वह इन नेताओं के खिलाफ पूरे महाराष्ट्र में आंदोलन करने जा रही है। 

उद्धव ने किया था फैसला
भाजपा ने जानकारी दी है कि कॉन्ट्रैक्ट बेस पर भर्ती के लिए 9 टेंडर निकाले गए थे और इस तरह की भर्ती का फैसला महा विकास अघाडी की सरकार में ही लिया गया था। बीजेपी अध्यक्ष बावनकुले ने कहा कि उद्धव ठाकरे यदि आपने निर्णय लिया है तो बताइए कि अपने निर्णय लिया है, आप एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को क्यों बदनाम कर रहे हैं। अपना पाप इन नेताओं के ऊपर क्यों फोड़ रहे हैं। बता दें कि राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस आदेश को रद्द करने की घोषणा की है। 

विपक्षी दलों ने दिया जवाब
भाजपा के आरोपों पर विपक्षी दलों की ओर से भी जवाब दिया गया है। विधानसभा के विपक्ष नेता विजय वेड्डेटीवार ने कहा कि अगर ये फैसला महा विकास अघाडी के शासनकाल में लिया गया था तो सरकार बदलने के बाद इसे रद्द क्यों नहीं किया गया। जह सरकार को पता था कि गलत हो रहा है तो इसे समय पर रद्द क्यों नहीं किया। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भी यही बात दोहराई है। 

ये भी पढ़ें- चिरकुट वाले बयान पर अजय राय का अखिलेश पर पलटवार, बोले- जो अपने पिता का सम्मान नहीं कर पाया वो...

ये भी पढ़ें- 'जनता उसे चुनेगी जिसपर उन्हें भरोसा हो', रॉबर्ट वाड्रा ने कहा- कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।