1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई: चेंबूर में इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत, 4 लोग घायल

मुंबई: चेंबूर में इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत, 4 लोग घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 13, 2020 07:37 pm IST,  Updated : Aug 13, 2020 08:33 pm IST

मुंबई के चेंबूर इलाके में आज गुरुवार को एक इमारत का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं।

building collapsed in Chembur Mumbai, One dead and four injured - India TV Hindi
building collapsed in Chembur Mumbai, One dead and four injured  Image Source : ANI

मुंबई। मुंबई के चेंबूर इलाके में आज गुरुवार को एक इमारत का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में  एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं। हालांकि, अभी और अधिक जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बताया कि गुरुवार की शाम चेम्बूर में दो मंजिला भवन गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि घटना ठक्कर बप्पा कालोनी में शाम साढ़े पांच बजे की है। घटना के वक्त मकान की मरम्मत का काम चल रहा था। उन्होंने कहा कि हादसे में पांच लोग घायल हुए थे।

सभी को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत लाया गया घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सियोन स्थित लोकमान्य तिलक असपताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी और स्थानीय निकास अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।