1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मराठा आरक्षण पर कैबिनेट सब-कमिटी की बैठक होगी आज, CM शिंदे भी होंगे शामिल

मराठा आरक्षण पर कैबिनेट सब-कमिटी की बैठक होगी आज, CM शिंदे भी होंगे शामिल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 04, 2023 06:59 am IST,  Updated : Sep 04, 2023 06:59 am IST

महाराष्ट्र के जालना में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर जारी आंदोलन के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इसके बाद अब मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी सामने आई है कि इस मुद्दे पर महाराष्ट्र कैबिनेट सब-कमिटी की बैठक आज होगी।

एकनाथ शिंदे - India TV Hindi
एकनाथ शिंदे Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। बीते दिनों मराठा आरक्षण की मांग को लेकर जालना में हो रहे आंदोलन हिंसक हो गया। इस बीच, मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र सीएमओ की ओर से बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र कैबिनेट सब-कमिटी की बैठक 04 सितंबर को दोपहर 12 बजे होगी। बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल होंगे।

पाटिल को वार्ता के लिए किया गया आमंत्रित

वहीं, मराठा आरक्षण की मांग को लेकर जालना जिले में मनोज जारांगे पाटिल की भूख हड़ताल को लेकर हिंसा भड़कने के दो दिन बाद राज्य सरकार ने उन्हें वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। पाटिल मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर जालना के अंतरवाली सारथी गांव में मंगलवार से भूख हड़ताल कर रहे थे, लेकिन अधिकारियों की ओर से शुक्रवार को उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश करने के बाद प्रदर्शन हिंसक हो गया। 

जालना हिंसा में 40 लोगों को किया गया गिरफ्तार

हिंसा भड़कने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान 40 पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए और राज्य परिवहन की 15 से अधिक बसों को आग लगा दी गई। पुलिस ने बताया कि इस हिंसा के सिलसिले में 360 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सरकार के एक सूत्र ने बताया कि पाटिल को मराठा आरक्षण मुद्दे पर बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है। सूत्र ने कहा, "मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर सरकारी अधिकारियों और पाटिल के बीच बैठक होगी।" वहीं, इस मामले में पुलिस ने अभी तक 40 लोगों को किया गिरफ्तार किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।