1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस की CEC बैठक हुई पूरी, 63 सीटों पर चर्चा, जानिए कब जारी होगी लिस्ट

महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस की CEC बैठक हुई पूरी, 63 सीटों पर चर्चा, जानिए कब जारी होगी लिस्ट

 Reported By: Vijai Laxmi, Edited By: Malaika Imam
 Published : Oct 21, 2024 08:26 pm IST,  Updated : Oct 21, 2024 08:39 pm IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 23 अक्टूबर को आ सकती है। कांग्रेस को MVA में 110 से अधिक सीटें मिल सकती हैं।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक- India TV Hindi
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में 63 सीटों पर चर्चा हुई है। कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 23 अक्टूबर को आ सकती है। कांग्रेस को महा विकास अघाड़ी (MVA) में 110 से अधिक सीटें मिल सकती हैं। आज की बैठक में 63 नामों पर चर्चा हुई, जिसमें 50 नाम सिंगल है। हालांकि, हरियाणा से सबक लेते हुए पार्टी सिंगल नामों पर भी मंथन कर रही है। आज 10 से 12 ऐसी सीटों पर चर्चा हुई, जिसमें एक से ज्यादा नाम है।

MVA में 30-40 सीटों पर बंटवारे की समस्या

दरअसल, विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी यानी MVA के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग पर अभी तक बात नहीं बन पाई है। इसे लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा, "हमने आज 96 सीटों पर चर्चा की है। चर्चा में कुछ सीटें हैं, लेकिन हमने उन पर बात नहीं की। हम कल शरद पवार और उद्धव ठाकरे से बात करेंगे। जहां तक ​​30-40 सीटों पर बंटवारे की समस्या है, तो हम इसका रास्ता निकालेंगे।" बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग है। इसके लिए सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में शामिल सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी ने 99 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

समाजवादी पार्टी ने मांगी 12 सीटें

इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी से 12 सीटों की मांग की है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को धुले विधानसभा सीट से उम्मीदवार की घोषणा की। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमने MVA से 12 सीटें मांगी हैं। सीटों की डीटेल्स भी उन्हें भेज दी गई हैं। इससे पहले सपा ने शुक्रवार को शिवाजी नगर से अबू आजमी, भिवंडी ईस्ट से मौजूदा विधायक रईस शेख, भिवंडी वेस्ट से रियाज आजमी और मालेगांव मध्य से शान-ए-हिंद को प्रत्याशी बनाया था। सपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने कहा कि हमने पांच उम्मीदवारों की घोषणा की है ताकि महा विकास अघाड़ी को पता चले कि हम यहां मजबूत हैं, वरना वे बैठक में बताएंगे कि आपका प्रत्याशी मजबूत नहीं है।

ये भी पढ़ें- 

गढ़चिरौली में पुलिस को मिली कामयाबी, मुठभेड़ में 3-4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

आतंकी हमले में MP के इंजीनियर की मौत, CM यादव ने परिजनों को 5 लाख रुपये दने का किया ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।