महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस के पक्ष नेता विजय वडेट्टीहीवार ने कल के अपने दिए गए बयान के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ के पेश किया गया। उनके कहने का मतलब जो था वह नहीं दिखाया गया, यदि उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं। जानकारी दे दें कि कांग्रेस के नेता ने यह सवाल खड़ा किया था कि क्या आतंकवादियों के पास धर्म पूछने के लिए समय था?
आगे कांग्रेस नेता ने कहा था,"केंद्र सरकार को पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, वे कह रहे कि आंतकियों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी, क्या आतंकियों के पास यह सब करने का समय है? कुछ लोग तो कह रहे कि ऐसा नहीं हुआ। आतंकियों की कोई जाति या धर्म नहीं होती है, जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें पकड़ो और कार्रवाई करो। यह देश की भावना है।" इसी बयान पर अब कांग्रेस नेता ने माफी मांगी है।
महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में विपक्ष नेता और विधायक विजय वडेट्टीहीवार ने आज अपने दिए गए बयान पर सफाई देते हुए कहा कि कल उन्होंने जो कहा था, वह आधा तोड़ मरोड़ के बताया गया, उन्होंने यह कहा था कि जहां पर निष्पाप लोगों की जान आतंकवादियों ने ली थी, धर्म और कलमे पढ़ने के लिए बोला था, इसके पीछे पाकिस्तान की मंशा यही है हिंदुस्तान को कमजोर करना, हिंदुस्तान के एकात्मकता को ठेस पहुंचाना।
आगे कहा, "मैंने कहा कि आंतकियों के पास धर्म पूछने का समय नहीं होता है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी से धर्म पूछ कर जान ली गई। मेरे इस बयान को तोड़ मरोड़ के दिखाया गया। आगे उन्होंने कहा कि इससे किसी को ठेस पहुंचा हो, किसी को दर्द हुआ हो या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंच रही तो वो उसके लिए माफी मागते हैं।"
ये भी पढे़ं:
मुंबई में बस सफर होगा महंगा, BMC ने BEST बसों के किराये में की भारी बढ़ोतरी, यहां देखें नए रेट