1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Coronavirus: महाराष्ट्र में पुलिस पर कोरोना संकट, 51 अधिकारियों समेत 531 जवान कोरोना पॉजिटिव

Coronavirus: महाराष्ट्र में पुलिस पर कोरोना संकट, 51 अधिकारियों समेत 531 जवान कोरोना पॉजिटिव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 07, 2020 12:52 pm IST,  Updated : May 07, 2020 12:52 pm IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस लगातार अपनी जड़ें मजबूत कर रहा है। यह घातक वायरस अब आम लोगों के साथ ही लोगों की सुरक्षा में लगे महाराष्ट्र पुलिस के जवानों को भी अपनी चपेट में ले चुका है।

Maharashtra Police- India TV Hindi
Maharashtra Police Image Source : AP

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस लगातार अपनी जड़ें मजबूत कर रहा है। यह घातक वायरस अब आम लोगों के साथ ही लोगों की सुरक्षा में लगे महाराष्ट्र पुलिस के जवानों को भी अपनी चपेट में ले चुका है। राज्य में अब तक 531 जवान कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 5 की मौत हो चुकी है। बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने अपने 55 साल से अधिक के कर्मचारियों को घर पर रहने का आदेश दिया है। साथ ही 52 साल से अधिक के ऐसे कर्मी जो डायबिटीज और दिल की बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें भी घर पर रहने को कहा है। 

महाराष्ट्र पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक पुलिस के 531 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें से 51 पुलिस अधिकारी है जबकि जबकि 480 पुलिस कांस्टेबल हैं। इसमे से 39 पुलिस कर्मी रिकवर हो गए जबकि 5 पुलिस कर्मियों की मौत हो चुकी है। मृतक पुलिस कर्मियों में 3 मुम्बई से और एक एक सोलापुर और पुणे से है। 

बता दें कि महाराष्ट्र में एक ही पुलिस थाने के 12 पुलिस अधिकारियों समेत 26 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12 अधिकारियों समेत ये पुलिसकर्मी दक्षिण मुंबई के जे जे मार्ग पुलिस थाने में तैनात हैं। अधिकारी के अनुसार इन संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में आने वाले सभी कर्मचारियों को पृथकवास में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि इतने सारे संक्रमण के मामलों को देखते हुए लगता है कि जे जे मार्ग पुलिस थाना शहर में संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित थाना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।