1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. विकास कार्यों को किसी भी प्रकार की राजनीति को बीच में लाए बिना पूरा किया जाएगा- गडकरी

विकास कार्यों को किसी भी प्रकार की राजनीति को बीच में लाए बिना पूरा किया जाएगा- गडकरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 26, 2022 04:04 pm IST,  Updated : Mar 26, 2022 04:04 pm IST

मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वासन दिया कि वो महाराष्ट्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को जारी रखेंगे। पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान दिए अपने बयान में गडकरी ने कहा कि राजनीतिक भेदभाव के बिना विकास कार्य किए जाएंगे

Nitin Gadkari,Union Minister - India TV Hindi
Nitin Gadkari,Union Minister  Image Source : TWITTER @NITIN_GADKARI

Highlights

  • ‘राजनीति-भेदभाव’ के बिना किए जाएंगे विकास कार्य-गडकरी
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा,महाराष्ट्र में कोई विकास कार्य नही रूकेगा

पुणे: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि विकास कार्य महाराष्ट्र में हों या भारत में कहीं और, उसके बीच में किसी भी प्रकार की राजनीति को नही लाना चाहिए।

‘मैं महाराष्ट्र का दूत हूं’– गडकरी

सांगली में दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय परिवहन मंत्री ने कहा कि वह खुद को “महाराष्ट्र का दूत” मानते हैं और उन्हें लगता है कि राज्य को देश में सबसे ऊपर आना चाहिए। गडकरी ने कहा, “मेरे कार्यकाल के पिछले सात साल में, मुझे महाराष्ट्र में पांच लाख करोड़ रुपये के विकास कार्यों को करने का मौका मिला। मैं पत्तन, पोत परिवहन, जल संसाधन, एमएसएमई और सड़क परिवहन मंत्रालय में (मंत्री के रूप में) रहा हूं, लेकिन मैंने हमेशा स्वयं को महाराष्ट्र का दूत माना और मुझे लगता है कि छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि को समृद्ध होना चाहिए।”

महाराष्ट्र को नंबर 1 बनाएंगे 

उन्होंने कहा कि अगर किसी राज्य को पहले स्थान पर आना है, तो वह महाराष्ट्र को होना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों को किसी भी प्रकार की राजनीति को बीच में लाए बिना पूरा किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनके सामने जो भी मांग रखी गई है, उसे पूरा किया जाएगा। उन्होने कहा कि आने वाले समय में कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है जिसका फायदा आम व्यक्ति सबसे अधिक मिलेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।