1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. डॉन बाबा फरजान के घर में क्राइम ब्रांच की रेड, 5.63 करोड़ का माल बरामद, 4 रायफल और एक मशीनगन भी मिली

डॉन बाबा फरजान के घर में क्राइम ब्रांच की रेड, 5.63 करोड़ का माल बरामद, 4 रायफल और एक मशीनगन भी मिली

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jul 11, 2026 08:07 pm IST,  Updated : Jul 11, 2026 08:07 pm IST

छापेमारी में मिले पैसों को गिनने के लिए पुलिस को 5 मशीनें लगानी पड़ीं। नकद कैश के अलावा बड़े पैमाने पर हथियार और 45 बोतल शराब भी बरामद की गई है। बरामद हथियारों में दो पिस्तौल, एक मशीन गन, चार रायफल, दो एयरगन शामिल हैं।

Police Raid- India TV Hindi
डॉन बाबा फरजान के घर छापेमारी Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में क्राइम ब्रांच ने एक घर पर छापेमारी कर करोड़ों का सामान बरामद किया है। क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1990 दशक के डॉन बाबा फरजान के घर से 5 करोड़ 63 लाख रुपये से ज्यादा का माल बरामद किया है। इस कार्रवाई में करोड़ों की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, मशीन गन, रायफलें और हजारों जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिलने के बाद 10 जुलाई की रात मिटमिटा इलाके में एक घर पर छापा मारा गया। छापे के दौरान 5 करोड़ 26 लाख 29 हजार 560 रुपये नकद, 151.33 ग्राम सोने के आभूषण, 3.9 किलोग्राम चांदी के आभूषण, और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।

बरामद हथियारों में दो पिस्तौल, एक मशीन गन, चार रायफल, दो एयरगन, एक .22 बोर बंदूक, हजारों जिंदा कारतूस, एक तलवार और 17 प्रकार के चाकू शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न कंपनियों की 45 शराब की बोतलें भी जब्त की गई हैं। इस पूरी कार्रवाई में कुल 5 करोड़ 63 लाख 37 हजार 994 रुपये का माल बरामद हुआ है। मामले की आगे की जांच छावनी पुलिस थाना और क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। वहीं, जब्त की गई बेहिसाबी संपत्ति की जानकारी आयकर विभाग को भी दे दी गई है।

पुलिस अधिकारी का बयान

डीसीपी शशिकांत सातव ने बताया कि 10 जुलाई को एक इंफॉर्मेशन ऐसी मिली थी कि छावनी पुलिस स्टेशन के एरिया में मीटिटा एरिया में एक घर है, जहां पर बड़े पैमाने में बेहिसबी कैश और हथियार रखे गए हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने वहां पर रेड की तो पता चला कि वहां पर 5.26 लाख कैश और बड़े पैमाने में हथियार मिले। यह बाबा फरजान का घर था। पिछले महीने डायबिटीज के कारण बाबा फरजान की मौत हो गई थी। बाबा फरजान पर चार केस भी अलग-अलग पुलिस स्टेशन में रजिस्टर किए गए हैं। वह 1980-90 में कामगार यूनियन का अध्यक्ष भी रह चुका है। बाबा फरजान की दूसरी पत्नी शीला साड़वे रेड के दौरान घर में थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रही है।

हथियारों की भी जांच कर रही पुलिस

बाबा फरजान के घर से पुलिस को दो पिस्टल और चार राइफल मिली हैं। इनमें से चार हथियार लाइसेंस वाले थे। अन्य की जांच की जा रही है। बरामद हथियारों का इस्तेमाल हुआ है या नहीं, यह जांच का विषय है। पुलिस को घर से 6350 कारतूस भी मिले हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेड के दौरान ₹1 ₹20 ₹50 ₹100 और ₹200 के नोट के बंडल मिले। इसको अलग-अलग पांच मशीन के जरिए गिना गया। पुलिस ने 151 ग्राम सोना और 3.9 किलो चांदी भी बरामद की है।

(छत्रपति संभाजीनगर से देव रजाले की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में आए 102 लोगों से पूछताछ कर रही ATS, नागरिकों से की 4 अपील

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में मुंबई पुलिस ने अबतक नहीं ली अनमोल बिश्नोई की हिरासत, कोर्ट ने जताई नाराजगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।