Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. भाजपा ने शुरू किया 'घर-घर संविधान' अभियान, नागपुर से बावनकुले ने किया आरंभ

भाजपा ने शुरू किया 'घर-घर संविधान' अभियान, नागपुर से बावनकुले ने किया आरंभ

Reported By : Yogendra Tiwari Edited By : Amar Deep Published : Apr 14, 2025 06:13 pm IST, Updated : Apr 14, 2025 06:13 pm IST

बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर महाराष्ट्र सरकार ने घर-घर संविधान अभियान शुरू किया है। इसके तहत महाराष्ट्र के घर-घर में संविधान की प्रस्तावना पहुंचाई जाएगी। इसकी शुरुआत महाराष्ट्र से की गई है।

 'घर-घर संविधान' अभियान की शुरुआत।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 'घर-घर संविधान' अभियान की शुरुआत।

नागपुर: देशभर में आज बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। महाराष्ट्र सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत आज नागपुर में घर-घर संविधान नामक उपक्रम शुरू किया है। महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने इस अवसर पर कहा कि एक महीने में नागपुर में लगभग 10 लाख घरों में संविधान की प्रस्तावना पहुंचा दी जाएगी। पूरे महाराष्ट्र में 2 साल के अंदर सभी घरों में संविधान की प्रस्तावना लोगों के घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस उपक्रम की शुरुआत आज नागपुर के दीक्षाभूमि से की गई है। 

दीक्षाभूमि से बावनकुले ने की शुरुआत

दरअसल, आज बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर नागपुर के दीक्षा भूमि में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए। ये सभी लोग उनके अस्थि कलश के दर्शन के लिए पहुंचे। दीक्षाभूमि वही स्थान है, जहां पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी। तब से 14 अप्रैल के दिन हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं और बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को अपनी आदरांजली अर्पित करते हैं। बता दें कि कुछ दिन पूर्व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने नागपुर दौरे के दौरान दीक्षाभूमि पहुंचे थे।

घर-घर पहुंचाई जाएगी संविधान की प्रस्तावना

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी प्रभारी मंत्रियों का कहा है कि 14 अप्रैल के दिन बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है। इस दिन हर घर में संविधान में प्रस्तावना पहुंचाई जाए। महाराष्ट्र का पहला जिला नागपुर है, जहां से इसकी शुरूआत की गई है। धीरे-धीरे महाराष्ट्र के सभी जिलों में सभी के घर तक संविधान की प्रस्तावना पहुंचाई जाएगी। नागपुर में एक महीने के अंदर लगभग 10 लाख घरों में संविधान की प्रस्तावना पहुंचाई जाएगी। सभी घरों में 2 साल के अंदर संविधान के प्रस्तावना पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

नहीं बदला जा सकता है संविधान

चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना जब घर-घर पहुंचेगी तो इसका अर्थ भारत का हर युवा, हर नागरिक समझेगा। तब विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत की संकल्पना ली है। सभी को पता है विपक्षी दल संविधान बदलने का पॉलिटिकल मुद्दा बनाते हैं। जब तक चांद सूरज है, तब तक संविधान बदला नहीं जा सकता।

यह भी पढ़ें- 

शादी की रस्म के बीच ततैये ने किया हमला, एक ही परिवार के 25 लोग घायल

जिस होटल में ठहरी थी SRH की टीम, उसी होटल में लगी आग; मचा हड़कंप

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement