1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शादी की रस्म के बीच ततैये ने किया हमला, एक ही परिवार के 25 लोग घायल

शादी की रस्म के बीच ततैये ने किया हमला, एक ही परिवार के 25 लोग घायल

 Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 14, 2025 04:10 pm IST,  Updated : Apr 14, 2025 04:10 pm IST

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में ततैये के हमले से 25 लोग घायल हो गए। इसमें से पांच लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शादी की रस्म के दौरान ततैयों ने हमला कर दिया।

शादी की रस्म के बीच ततैये ने किया हमला।- India TV Hindi
शादी की रस्म के बीच ततैये ने किया हमला। Image Source : PEXELS/REPRESENTATIVE IMAGE

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह के दौरान अचानक ततैये ने हमला कर दिया। ततैये के हमले से 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं घायलों में पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान परिवार के सभी सदस्य मंदिर पर रस्म पूरी करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान अचानक ततैयों ने हमला कर दिया। इस घटना में दूल्हा भी घायल हो गया है। फिलहाल सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

रस्म पूरी करने गए थे मंदिर

दरअसल, पूरा मामला हमीरपुर जिले के रक्कड़ गांव की है। यहां एक व्यक्ति की शादी की रस्म चल रही थी। रस्म पूरी करने के लिए परिवार के सभी लोग एक मंदिर पर गए हुए थे। इसी दौरान मंदिर के पास ही ततैयों के एक झुंड ने उन लोगों पर हमला कर दिया। वहीं ततैयों के हमले से मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आए। इस घटना में ततैयों के हमले से कुल 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में से पांच लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

एक ही परिवार के 25 लोग घायल

दूल्हे के पिता दिलीप सिंह ने बताया कि मंदिर में रस्म के दौरान ततैयों ने हमला कर दिया। घटना के बाद घायलों को नादौन अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि पांच लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि दूल्हा और कुछ अन्य भी गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल ततैये के हमले के बाद शादी में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। कुछ समय के लिए शादी की रस्म रोक दी गई है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

हिसार से अयोध्या पहुंची पहली फ्लाइट, PM मोदी ने किया था रवाना; अंदर ऐसा था लोगों का रिएक्शन

मुर्शिदाबाद की सड़कों पर पसरा सन्नाटा, हिंदुओं का पलायन; जानिए हिंसा में झुलसे इलाके में कैसा है माहौल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत