1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पुणे में पकड़ा गया फर्जी 'आर्मी मैन', पास में मिला ऐसा-ऐसा सामान कि पूछिए मत

पुणे में पकड़ा गया फर्जी 'आर्मी मैन', पास में मिला ऐसा-ऐसा सामान कि पूछिए मत

 Reported By: Saket Rai Edited By: Malaika Imam
 Published : May 29, 2025 11:08 am IST,  Updated : May 29, 2025 11:46 am IST

खुद को आर्मी मैन बताने वाले एक धोखेबाज को पुणे में गिरफ्तार किया गया है। सैन्य खुफिया और पुणे पुलिस के संयुक्त अभियान में उसे गिरफ्तार किया गया।

फर्जी आर्मी मैन पकड़ा गया- India TV Hindi
फर्जी आर्मी मैन पकड़ा गया

महाराष्ट्र: सेना की वर्दी पहनकर घूम रहे एक धोखेबाज को पुणे में सैन्य खुफिया (मिलिट्री इंटेलिजेंस) और पुणे पुलिस के एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी मंगलवार को बिशप स्कूल के पास हुई, जिसके बाद पुणे के लश्कर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

खुद को सेना का सक्रिय सदस्य बता रहा था

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान अभिषेक भोसले, पुत्र शिवाजी भोसले के रूप में हुई है। वह खुद को सेना का सक्रिय सदस्य बताकर लश्कर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों को गुमराह कर रहा था। पुणे में तैनात मिलिट्री इंटेलिजेंस टीमों और साउदर्न कमांड मिलिट्री पुलिस यूनिट ने स्थानीय पुलिस को आरोपी की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सतर्क किया था, जो पुणे के छावनी क्षेत्र में हो रही थीं।

आरोपी के पास से क्या-क्या बरामद हुआ?

खुफिया सूचना की पुष्टि के बाद संयुक्त टीम ने निगरानी शुरू की और आखिरकार 28 मई को दोपहर लगभग 2 बजे उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से कई सैन्य वस्तुएं बरामद की गईं, जिनमें दो सेट कॉम्बैट ड्रेस, एक जोड़ी डीएमएस बूट्स, एक हरा बेल्ट, "अभी भोसले" नाम की नेमप्लेट, फर्जी पहचान पत्र, कॉम्बैट टी-शर्ट्स, एक पीक कैप, एक कॉम्बैट कैप, एक स्कार्फ और अन्य सामान शामिल हैं।

फर्जी आर्मी मैन के पास से बरामद हुए सैन्य वस्तुएं
Image Source : INDIATVफर्जी आर्मी मैन के पास से बरामद हुए सैन्य वस्तुएं

लश्कर पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ मामला

अभिषेक भोसले के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 168 के तहत लश्कर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यापक जांच शुरू कर दी है और आरोपी से संयुक्त पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें-

एनकाउंटर में ढेर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर, इन मामलों में था वांटेड; खौफनाक है क्राइम हिस्ट्री

मार्कशीट लेने गई छात्रा से टीचर ने की गंदी हरकत, बताने पर जान से मारने की दी धमकी; स्कूल सील

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।