वाशिम जिले में कथित तौर पर डीजल संकट गहराता नजर आ रहा है। वाशिम शहर के दक्षता पेट्रोल पंप पर किसानों के कैन और जार की 100 से 150 मीटर लंबी कतारें लगी हुई हैं। डीजल लेने के लिए किसान सुबह से ही लाइन में खड़े दिखाई दे रहे हैं।
पेट्रोल पंपों पर किसानों की लगी लंबी लाइनें
डीजल की कथित कमी का असर अब खेती और मशागत के कामों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। किसानों का कहना है कि खेतों में काम छोड़कर उन्हें घंटों पेट्रोल पंप पर इंतजार करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से आपूर्ति सामान्य होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन जमीनी तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही है।
वाशिम ज़िले में चार दिनों से डीज़ल की कमी
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगहों पर डीज़ल की भारी कमी देखी जा रही है। कथित तौर पर कई पेट्रोल पंपों पर डीज़ल उपलब्ध नहीं है। डीज़ल की इस कमी से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल और डीज़ल न होने के कारण कुछ पेट्रोल पंप बंद हो रहे हैं। कथित तौर पर वाशिम ज़िले में पिछले चार दिनों से डीज़ल की कमी बनी हुई है और देर रात तक पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। खेती-बाड़ी का काम भी रुका हुआ है। शाम के समय वाशिम शहर के कुछ पंपों पर डीज़ल उपलब्ध हुआ, जिससे वाहन मालिकों और किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वाशिम में पेट्रोल और डीज़ल की कमी साफ़ तौर पर दिखाई दे रही है और डीज़ल के लिए देर रात तक लंबी कतारें लग रही हैं।
यहां देखें वीडियो
किसी को पैनिक होने की जरुरत नहीं
वही दक्षता पेट्रोल पंप के मैनेजर से इंडिया टीवी ने जब बात की तो उन्होंने बताया कि डीजल और पेट्रोल हर दिन आ रहा है। लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं हैं। लोग पैनिक होकर डीजल स्टॉक कर रहे है। जितनी जरूरत है लोगो को उतना ही डीजल पेट्रोल खरीदना चाहिए। डीजल की कमी नहीं है।
यहां देखें वीडियो
रिपोर्ट: इमरान खान, वाशिम
ये भी पढ़ेंः मुंबईः बांद्रा में रेलवे की जमीन पर बने मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के दौरान हंगामा, पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल