1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. संजय राउत के भाई सुनील का आपत्तिजनक बयान, सुवर्णा करंजे को बताया 'बकरी', FIR दर्ज

संजय राउत के भाई सुनील का आपत्तिजनक बयान, सुवर्णा करंजे को बताया 'बकरी', FIR दर्ज

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Malaika Imam
 Published : Nov 05, 2024 03:04 pm IST,  Updated : Nov 05, 2024 03:07 pm IST

सुनील राउत ने शिंदे गुट की शिवसेना की सुवर्णा करंजे को बकरी कहा है। सुनील राउत ने कहा है कि इस बकरी को शिंदे गुट ने 'बली का बकरा' बनाया है, जो 20 नवंबर को काटी जाएगी।

सुनील राउत के खिलाफ एफआईआर- India TV Hindi
सुनील राउत के खिलाफ एफआईआर

महाराष्ट्र में उद्धव गुट के नेताओं का महिलाओं को लेकर अपशब्द बोलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। अभी हाल ही में अरविंद सावंत ने मुंबा देवी से शिवसेना शिंदे गुट की महिला उम्मीदवार शाइना एनसी को लेकर आपत्तिजनकर टिप्पणी की थी। उद्धव गुट के सांसद अरविंद सावंत ने शाइना एनसी को इम्पोर्टेड माल कहा था। अब इसी फेहरिस्त में नया नाम सुनील राउत का जुड़ा है। संजय राउत के भाई सुनील राउत ने शिंदे गुट की महिला उम्मीदवार को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। सुनील राउत ने उनके खिलाफ विक्रोली से चुनाव लड़ रही शिंदे गुट की शिवसेना की सुवर्णा करंजे को बकरी कहा है। सुनील राउत ने कहा है कि इस बकरी को शिंदे गुट ने 'बली का बकरा' बनाया है, जो 20 नवंबर को काटी जाएगी।

क्या था सुनील राउत का बयान?

सुनील राउत ने कहा, "ये लड़ाई, लड़ाई मेरे जीतने की है ही नहीं, मैंने अभी प्रचार भी चालू नहीं किया। अपने दो दामाद एक लड़का लेकर घूम रही है। दो चार भाड़े के टट्टू लाती है, बताओ ना, टक्कर भी ऐसी होनी चाहिए न, बराबरी की टक्कर होनी चाहिए न, सुनील राउत हूं मैं, संजय राउत मेरा बड़ा भाई है, जिन्होंने मोदी और शाह को हिलाया, तो टक्कर वैसी होनी चाहिए, अपनी-अपने लेवल की, लेकिन कोई टिका ही नहीं, मेरे सामने आने की हिम्मत ही नहीं, सब पीछे, तो अभी किसी को बकरा बनाना ही था, तो उसे बकरी को मेरे गले में डाल दिया, 20 तारिख को काटेंगे बकरी को अब।"

सुनील राउत के खिलाफ FIR दर्ज

सुनील राउत के खिलाफ इस आपत्तिजनक बयान को लेकर FIR दर्ज हो गई है। सुवर्णा करंजे की शिकायत पर विक्रोली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। सुवर्णा करंजे ने विक्रोली पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि ये बयान महिलाओं का अपमान करने वाला है। विक्रोली सीट पर संजय राउत के भाई सुनील राउत उद्धव ठाकरे की पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं, तो वहीं सुवर्णा करंजे एकनाथ शिंदे की शिवसेना से मैदान में हैं। वहीं, केस दर्ज होने के बाद सुनील राउत का रिएक्शन भी सामने आया है। सुनील राउत ने कहा है कि इसका करारा जवाब 23 तारीख के बाद मिलेगा।

ये भी पढ़ें-

मुगल बादशाह औरंगजेब के पोस्टर पर मचा बवाल, बताया गया 'अखंड भारत' का वास्तविक संस्थापक

झारखंड में CM योगी बोले- एक औरंगजेब ने देश को लूटा, झारखंड को मंत्री आलमगीर ने लूटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।