1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुगल बादशाह औरंगजेब के पोस्टर पर मचा बवाल, बताया गया 'अखंड भारत' का वास्तविक संस्थापक

मुगल बादशाह औरंगजेब के पोस्टर पर मचा बवाल, बताया गया 'अखंड भारत' का वास्तविक संस्थापक

 Reported By: T Raghavan Edited By: Malaika Imam
 Published : Nov 05, 2024 11:59 am IST,  Updated : Nov 05, 2024 12:21 pm IST

कर्नाटक के बेलगावी में मुगल सम्राट औरंगजेब का एक पोस्टर लगाए जाने के बाद बवाल मच गया, जिसमें उन्हें अखंड भारत का वास्तविक संस्थापक बताया गया।

औरंगजेब के पोस्टर पर मचा बवाल- India TV Hindi
औरंगजेब के पोस्टर पर मचा बवाल

कर्नाटक के बेलगावी के एक आवासीय क्षेत्र में रविवार देर रात उस वक्त तनाव फैल गया, जब कुछ अज्ञात लोगों ने मुगल सम्राट औरंगजेब का एक पोस्टर लगा दिया, जिसमें उन्हें अखंड भारत का वास्तविक संस्थापक बताया गया। हालांकि, सूचना मिलने के साथ ही पुलिस ने इस पोस्टर को हटा दिया।

उनकी जयंती पर "सुल्तान-ए-हिंद" कहा गया 

पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर रात शहर के बॉक्साइट रोड पर शाहू नगर सर्किल पर कुछ युवकों ने एक बड़ा पोस्टर लगाया था। पोस्टर में सबसे लंबे वक्त तक राज करने वाले मुगल बादशाह औरंगजेब को उनकी जयंती के अवसर पर "सुल्तान-ए-हिंद" कहा गया। माहौल बिगड़ने की संभावना को देखते हुए बेलगावी सिटी कॉर्पोरेशन के निर्देश पर पुलिस ने पोस्टर को हटा दिया। इसके साथ ही आपत्तिजनक पोस्टर लगाने वाले अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बीजेपी ने इस मामले में आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

डीपी में औरंगजेब की तस्वीर लगाने पर विवाद

दरअसल, मुगल सम्राट औरंगजेब को लेकर कई तरह के विवाद सामने आते रहे हैं। पिछले साल जून में औरंगजेब को लेकर महाराष्ट्र से एक विवाद सामने आया था। विवाद औरंगजेब की डीपी लगाने को लेकर सामने आया था। नवी मुंबई में एक शख्स के खिलाफ इसलिए मामला दर्ज किया गया, क्योंकि उसने अपने व्हाट्सएप की डीपी में औरंगजेब की तस्वीर लगा रखी थी। शख्स को गिरफ्तार किया गया, लेकिन पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया था। पुलिस ने शख्स के खिलाफ IPC की धारा 298 और 153-A के तहत मामला दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें- 

"हिंदू वैश्विक अल्पसंख्यक हैं", कनाडा में मंदिर पर हुए हमले को लेकर पवन कल्याण ने जताई चिंता, जानें क्या कहा

चेतावनी के बाद उद्धव ठाकरे ने बागियों पर की कार्रवाई, 5 नेताओं को किया सस्पेंड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत