1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण रोड एक्सीडेंट, ट्रक और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण रोड एक्सीडेंट, ट्रक और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Apr 24, 2026 01:40 pm IST,  Updated : Apr 24, 2026 02:33 pm IST

महाराष्ट्र के भंडारा ज़िले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना पौनी तालुका के सौंदाद के पास हुई।

भंडारा में भीषण रोड एक्सीडेंट- India TV Hindi
भंडारा में भीषण रोड एक्सीडेंट Image Source : REPORTER

भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा जिले से एक रूह कंपकपा देने वाली खबर सामने आई है। यहां पवनी तहसील के अड्याळ क्षेत्र में एक ट्रक ने मारुति वैन को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। 23 अप्रैल गुरुवार रात 9:45 बजे घटित इस भीषण हादसे में 4 महिलाओं और एक पुरुष सहित कुल 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

वधु पक्ष के घर से लौट रहे थे बाराती 

मिली जानकारी के अनुसार, भंडारा जिले की पवनी तहसील के कोंढा कोसरा में अड्याळ गांव से एक बारात गई थी। विवाह संपन्न होने के बाद, जब बाराती मारुति वैन में सवार होकर अपने गृहग्राम अड्याळ वापस लौट रहे थे, तभी काल बनकर आए एक 10 चक्का ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त कि मौके पर ही थम गई सांसें

ट्रक और वैन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन चकनाचूर हो गई। वैन में सवार 4 महिलाओं और एक पुरुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 16 वर्षीय श्वेता नगरे , प्रभाकर चाचरकर और उनकी पत्नी मुन्नी चाचरकर साथ ही नयना नगरे और दुर्गा नगरे ( मां बेटी ) शामिल हैं। बताया जाता है जा रहा है कि घायलों में दुल्हे के रिश्तेदार भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, अडियाल निवासी सुदर्शन नान्हे का विवाह पास के कोंढा गांव संपन्न में हुआ था। शादी के बाद मेहमानों को वापस लाने के दौरान यह हादसा हुआ। शादी की खुशियों के बीच अचानक हुए हादसे से अड्याळ और ग्राम कोंढा कोसरा क्षेत्र में मातम पसर गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

रिपोर्ट- रवि आर्य, भंडारा

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र के ऑटो ड्राइवरों को मराठी सिखाएगा मुंबई मराठी साहित्य संघ, ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर बोले- सरकार तैयार करेगी सिलेबस

दैवी विधि के नाम पर बाबा ने किया महिला का यौन शोषण, आपत्तिजनक फोटो भी ली, अब शुरू हुई जांच

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।