1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. कुख्यात गैंगस्टर ने जेल से रिहा होने का बनाया वीडियो, रील वायरल हुई तो पुलिस ने सिखाया सबक

कुख्यात गैंगस्टर ने जेल से रिहा होने का बनाया वीडियो, रील वायरल हुई तो पुलिस ने सिखाया सबक

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Mar 06, 2025 03:44 pm IST,  Updated : Mar 06, 2025 03:50 pm IST

नागपुर जेल से रिहा हुए गैंगस्टर सुमित ठाकुर को पुलिस ने एक बार फिर से गिरफ्तार कर लिया है। जेल से रिहा होने के बाद अपराधी को फिर से जेल भेज दिया गया है।

भगवे रंग के टी शर्ट में गैंगस्टर सुमित ठाकुर- India TV Hindi
भगवे रंग के टी शर्ट में गैंगस्टर सुमित ठाकुर Image Source : INDIA TV

नागपुर: नागपुर का एक कुख्यात अपराधी जेल से रिहा हुआ और अपने रिहा होने की रील बनायी। जैसे ही ये रील वायरल हुई, नागपुर पुलिस ने फिर उस पर मामला दर्ज किया और गिरफ्तार कर लिया। रील में भगवे रंग की टी शर्ट और कैप में गैंगस्टर सुमित ठाकुर दिख रहा है। 

सुमित ठाकुर पर कई गंभीर आरोप

इस कुख्यात अपराधी का नाम सुमित ठाकुर है। अक्टूबर 2023 में नागपुर के जरिपटका इलाके में सुमित ठाकुर और उसकी गैंग ने दो युवकों को अपनी कार में अगवा कर लिया था और बाद में उसको मारपीट कर सड़क किनारे फेंक दिया था। इस मामले में सुमित ठाकुर और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने मकोका की कार्रवाई की थी। बाद में सुमित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

कार के काफिले में साथियों के साथ हुआ रवाना

इसी मामले में सुमित ठाकुर 2 मार्च को जेल से रिहा हुआ। तब उसे लेने के लिए कई अपराधी जेल भी पहुंचे। वहां से कारों के काफिले में वह साथियों के साथ रवाना हुआ। इस दौरान उसके साथियों ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस रील का पता चलते ही क्राइम ब्रांच हरकत में आई और उसने बीती रात सुमित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।

जेल से छूटने के बाद घर जाते समय का बनाया वीडियो

पुलिस का कहना है की रील मे सुमित ठाकुर जेल से बाहर निकलते हुए दिख रहा है और इसमें "बाप तो बाप वाला" गाना लगाया गया है। जो लोगों में डर और दहशत पैदा करने के उद्देश्य से लगाया गया है और रील बनायी गयी है। इसी वजह से पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर फिर से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त लोहित मतानी ने कहा कि जेल से छूटने के बाद सुमित ठाकुर नामक के गुंडे ने जेल के बाहर उसने रील तैयार किया।  वीडियो में वह मैसेज दे रहा है कि वो बाहर छूट गया है। वो  आतंक फैलाने वाला है। लोगों के अंदर डर पैदा करने के लिए उसने वीडियो बनाया था। वीडियो को उसने वायरल किया। वीडियो में 10-12 लोग और दिख रहे हैं, जिसने यह रील बनाया है। उनको भी आईडेंटिफाई किया जा रहा है। उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।