1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'अब IT के कॉल सेंटर के जरिए हो रहा है अवैध धर्मांतरण, हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान-VIDEO

'अब IT के कॉल सेंटर के जरिए हो रहा है अवैध धर्मांतरण, हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान-VIDEO

 Published : Apr 12, 2026 01:22 pm IST,  Updated : Apr 12, 2026 01:28 pm IST

हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि पहले तलवार के दम पर धर्मांतरण किया जाता था। अब धर्मांतरण करने का प्रारूप चेंज हो गया है। इसे अब कॉले सेंटर के माध्यम से किया जा रहा है।

हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया- India TV Hindi
हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया Image Source : PTI

महाराष्ट्र के जालना में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने अवैध धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले अवैध धर्मांतरण तलवार के दम पर किया जाता था, लेकिन अब यह काम आईटी के कॉल सेंटर के माध्यम से किया जा रहा है।

आरोपियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अवैध धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि आरोपी जेल से बाहर न निकल सकें। उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि जो काम कभी औरंगजेब के दौर में होता था, अब वही काम आईटी के कॉल सेंटर के माध्यम से किया जा रहा है। 

नाशिक की IT कंपनी में धर्मांतरण का खेल

नाशिक की एक बड़ी आईटी कंपनी में कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों पर हिंदू युवक-युवतियों को बहला-फुसलाकर, ब्रेनवॉश कर और लालच या डर दिखाकर उनका अवैध धर्मांतरण कराने की कोशिश का आरोप सामने आया है। 

जेल से बाहर न आ सकें आरोपी- तोगड़िया

इस मामले में नाशिक पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के बाद गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस विषय पर तोगड़िया ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा, 'अवैध धर्मांतरण करने वालों की ठुकाई करो, उन्हें ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि वो जेल से बाहर न आ सकें।' 

ब्लड प्रेशर और शुगर की मुफ्त जांच 

जालना दौरे पर आए तोगड़िया ने स्वास्थ्य अभियान को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश में करीब 40 करोड़ लोग ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा, 'जहां हनुमान चालीसा का पाठ होगा, वहां ब्लड प्रेशर और शुगर की मुफ्त जांच की जाएगी। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को जालना के निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज भी दिया जाएगा।' 

देशभर में 1 लाख हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य

तोगड़िया ने आगे बताया कि उनके अभियान के तहत देशभर में 1 लाख हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित करने और 1 करोड़ लोगों को रोगमुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी अभियान के तहत उन्होंने जालना में आज डॉक्टरों के साथ बैठक भी की। इस बीच, जालना में दिए गए प्रवीण तोगड़िया के इन बयानों ने एक बार फिर अवैध धर्मांतरण और सामाजिक मुद्दों को लेकर बहस को तेज कर दिया है।

जालाना से विजय साळी की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।