1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पति ने सरेराह पत्नी का किया अपहरण, CCTV में कैद हुई घटना; पुलिस पर केस नहीं दर्ज करने के आरोप

पति ने सरेराह पत्नी का किया अपहरण, CCTV में कैद हुई घटना; पुलिस पर केस नहीं दर्ज करने के आरोप

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 21, 2024 10:05 pm IST,  Updated : Jun 21, 2024 10:05 pm IST

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ में एक पति ने अपनी ही पत्नी का अपहरण किया है। वहीं अपहरण की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें महिला को जबरन कार में बैठाते हुए देखा जा सकता है। महिला का आरोप है कि पुलिस मामला नहीं दर्ज कर रही है।

पति ने सरेराह पत्नी का किया अपहरण।- India TV Hindi
पति ने सरेराह पत्नी का किया अपहरण। Image Source : INDIA TV

पिंपरी चिंचवड़: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला का अपहरण होते हुए देखा जा सकता है। चौंकाने वाली बात तो ये है कि महिला का अपहरण करना वाला व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि उसका ही पति है। पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति महिला को जबरन घसीटते हुए कार में ले जा रहा है। बताया जा रहा है कि पूरा मामला पिंपरी चिंचवड़ का है।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता और उसके पति की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। हालांकि कुछ ही दिनों के बाद दोनों में विवाद होने लगा। विवादों के चलते पीड़िता पुणे में ही अपने चाचा के यहां रहने लगी। हालांकि अन्य रिश्तेदारों के द्वारा सुलह कराए जाने के बाद वापस से वह अपने पति के पास लौट आई। इसके बाद भी दोनों के बीच झगड़ा कम नहीं हुआ और आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होता रहा। इसके बाद वह कई महीनों तक दिल्ली और मुंबई में भी रही। 

पेइंग गेस्ट हाउस में रहती थी पीड़िता

इस बीच पीड़िता ने एक नौकरी करनी शुरू की और वह पेइंग गेस्ट हाउस में रहने लगी। कुछ दिनों के बाद उसके पति ने उसका पता लगा लिया और फिर वापस उसे घर लौटने के लिए मनाने लगा, जिसे पीड़िता ने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद पति ने महिला का जबरन अपहरण करने का प्रयास किया। काफी दूर तक महिला उनके साथ गई, थोड़ी देर बाद उसने किसी स्थानीय नागरिक से मदद मांगी, जिसने पुलिस को इसकी सूचना दी। 

पीड़िता ने पुलिस पर लगाए आरोप

पीड़ित महिला का आरोपी है कि कार में उसे नशीला इंजेक्शन दिया गया और उसे बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि वाकड पुलिस उसकी शिकायत नहीं ले रही है। इस बीच जब वाकड पुलिस स्टेशन के अधिकारियों से मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज करने में देरी हुई क्योंकि वह कहीं और व्यस्त थे। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत के अनुसार मामला दर्ज किया जाएगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। (इनपुट- जैद मेमन)

यह भी पढ़ें- 

जम्मू-कश्मीर में भी बनेगा महाराष्ट्र सदन, शिंदे सरकार ने किया बड़ा ऐलान; आवंटित हुई जमीन

जिस मंदिर में की चोरी, उसी मंदिर में पुलिस ने कान पकड़वा कर मंगवाई माफी; सामान भी हुआ बरामद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।