मुंबई: मुंबई के सांताक्रूज़ (पूर्व) के कालिना इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार रात घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी और पत्नी पर जानलेवा हमला किया।
Related Stories
क्या है पूरा मामला?
घटना शिवनगर चॉल, पुरानी सीएसटी रोड के पास हुई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोहम्मद सुलेमान कुजरा ने गुस्से में आकर दोनों पर वार किया। जिसमें बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी नसीमा सुलेमान कुजरा अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया था।
इस पूरे मामले में मुंबई की वाकोला पुलिस ने केस दर्ज किया और क्राइम ब्रांच की टीम ने भी जांच शुरू की।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
15 अक्टूबर को हुए पारिवारिक विवाद के दौरान 14 वर्षीय बेटी की हत्या और पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी मुंबई क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी मोहम्मद सुलेमान रज्जाक कुजरा (38) ने वारदात के बाद फरार होकर छिपने की कोशिश की थी। पुलिस ने तकनीकी जांच और मिली गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 109(1), 352 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने क्या बताया?
मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की यूनिट 8 के सीनियर पीआई लक्ष्मीकांत साळुंखे के नेतृत्व में यूनिट 9 और 10 के अधिकारियों की टीम गठित की गई और क्योंकि आरोपी ने अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बंद कर दिए थे इसलिए उसके गांव का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच के लिए वाकोला पुलिस को सौंप दिया गया।
इस घटना के सामने आने के बाद लोग चर्चा कर रहे हैं कि आखिर एक पिता अपनी ही बेटी की हत्या कैसे कर सकता है। अब ये सवाल भी उठ रहा है कि आखिर वो कौन सी वजहें होंगी, जिसके लिए शख्स अपने ही परिवार के खून का प्यासा हो गया।