1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नवी मुम्बई के एक आईटी बैंकिंग कंपनी के 19 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, सील किया गया ऑफिस

नवी मुम्बई के एक आईटी बैंकिंग कंपनी के 19 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, सील किया गया ऑफिस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 22, 2020 02:53 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 02:53 pm IST

मुंबई में कोरोना संकट और भी गहराता जा रहा है। मुंबई की एक आईटी बैंकिंग कंपनी के 19 कर्मचारी कोरोना से पॉजिटिव पाए गए हैं।

Coronavirus cases in Mumbai- India TV Hindi
Coronavirus cases in Mumbai Image Source : AP

मुंबई में कोरोना संकट और भी गहराता जा रहा है। मुंबई की एक आईटी बैंकिंग कंपनी के 19 कर्मचारी कोरोना से पॉजिटिव पाए गए हैं। कंपनी का कार्यालय नवी मुंबई में है। फिलहाल ऑफिस को सील कर दिया गया है। सभी पॉजिटिव लोगों को वाशी के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बता दें कि मुंबई देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। राज्य में अब तक कोरोना के 5200 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं जिसमें से 3,451 मामले सिर्फ मुंबई से हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवी मुंबई स्थित एक आईटी बैंकिंग के दफ्तर को सील कर दिया गया है। यहां पर 19 कर्मचारी कोरोना से पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना से पॉजिटिव आए कर्मचारियों में 7 नवी मुंबई के रहने वाले हैं, वहीं 7 कर्मचारी मुंबई के रहने वाले हैं। वहीं 2 कर्मचारी ठाणे से, 1 सांगली से और 1—1 कर्मचारी तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं। इन सभी को वाशी के अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

वहीं देश में कोरोना वायरस का मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 1383 नए मरीज सामने आए हैं और 50 मरीजों की मौत हो गई है। नए मरीज सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 19 हजार 984 हो गए। इन मामलों में से 15 हजार 474 एक्टिव केस हैं, 3 हजार 869 मरीज ठीक हो चुके हैं और 640 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।