1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Covid-19: इस शहर में शनिवार, रविवार को लागू रहेगा जनता कर्फ्यू

Covid-19: इस शहर में शनिवार, रविवार को लागू रहेगा जनता कर्फ्यू

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 24, 2020 04:25 pm IST,  Updated : Jul 24, 2020 04:30 pm IST

Janta Curfew in Nagpur: नागपुर निगम आयुक्त तुकाराम मुंढे ने शहर में शनिवार और रविवार (25 और 26 जुलाई) को जनता कर्फ्यू लगाने की घोषणा की।

Janta Curfew in Nagpur on Saturday & Sunday । कोविड-19: नागपुर में शनिवार, रविवार को लागू रहेगा जनता- India TV Hindi
Janta Curfew in Nagpur on Saturday & Sunday (Representational Image) Image Source : PTI

नागपुर. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए महाराष्ट्र के नागपुर शहर में शनिवार और रविवार को जनता कर्फ्यू लगाया जाएगा। नगर निगम के प्रमुख ने शुक्रवार को इस बारे में घोषणा की। नागपुर निगम आयुक्त तुकाराम मुंढे ने शहर में शनिवार और रविवार (25 और 26 जुलाई) को जनता कर्फ्यू लगाने की घोषणा की। निर्वाचित प्रतिनिधियों और निगम प्रशासन की बैठक में इस संबंध में फैसला किया गया।

नागपुर शहर में गुरुवार को कोरोना वायरस के 172 नए मरीज मिले थे, जिसके बाद शहर में अबतक सामने आए कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 हजार 465 हो गई है। गुरुवार को इस वायरस ने 3 और लोगों की जान ले ली, जिसके बाद शहर में अब मृतकों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है। नागपुर में अबतक 2213 लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।