1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी के बयान पर कसा तंज, बोले- 'वो तो पढ़ते ही नहीं हैं'

देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी के बयान पर कसा तंज, बोले- 'वो तो पढ़ते ही नहीं हैं'

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Apr 15, 2024 01:56 pm IST,  Updated : Apr 15, 2024 01:56 pm IST

महाराष्ट्र के बीजेपी खेमे के डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वो तो पढ़ते ही नहीं हैं।

Devendra Fadnavis, rahul gandhi- India TV Hindi
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस राहुल गांधी Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा राहुल गांधी पढ़ते ही नहीं है, उन्हें कोई लिख कर देता है। लोकतंत्र पर फिर सफाई देते हुए कहा लोकतंत्र को कोई खत्म नहीं कर सकता है। जानकारी दे दें कि हाल ही में राहुल गांधी ने बीजेपी के संकल्प पत्र को जुमला बताया था और कहा था कि रोजगार और बेरोजगारी मुद्दा उनके संकल्प पत्र से गायब है। इसी को लेकर अब देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर तंज कसा है।

राहुल गांधी पर कसा तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संकल्प पत्र के संबंध में दिए गए उनके वक्तव्य पर टिप्पणी करते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि,वो राहुल गांधी को दोषी नहीं मानते, क्योंकि राहुल गांधी पढ़ते नहीं हैं, इसलिए संकल्प पत्र में क्या आया है उनको पता नहीं है, किस तरीके से लोगों को फायदा होगा यह तमाम चीज संकल्प यात्रा में जिक्र किया गया है, राहुल गांधी यदि संकल्प यात्रा को पढ़ लेते तो वो उनको जवाब भी दे सकते थे।

इसके बाद डिप्टी सीएम ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के वक्तव्य पर कहा कि मल्लिकार्जुन जी से निवेदन है आप देश की बात छोड़ दीजिए, आप कर्नाटक से हैं, अभी कांग्रेस के अध्यक्ष है, कर्नाटक में दिया हुआ एक भी वादा आपने पूरे नहीं किया है। आपके लोग कहते हैं कि वादे पूरे करने के लिए नहीं होते हैं।

'संकल्प पत्र निर्माण के लिए डेडिकेटेड है'

देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि संकल्प पत्र अवसर निर्माण करने के लिए डेडिकेटेड है, मैन्युफैक्चरिंग हब बनाएंगे तो रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेंगे तो रोजगार तैयार होगा, कृषि क्षेत्र में उन्नति होने वाली है तो उससे रोजगार उत्पन्न होगा, कुल मिलाकर अगर इसको अलग-अलग तरीके से देखे तो रोजगार के लिए समर्पित मोदी के गारंटी का यह पत्र है। पारदर्शिता से यदि किसी ने देश में काम किया होगा, तो यह दुनिया जानती है नरेंद्र मोदी जी ने किया है, जब विपक्ष के सारे जुमले समाप्त हो जाते हैं तो लोकतंत्र नष्ट होने वाला है, संविधान बदलने वाला है.. यह घिसे-पीटे रिकॉर्ड है, लोगों का इसका विश्वास नहीं है।

लोकतंत्र कोई समाप्त नहीं कर सकता

फडणवीस ने आगे कहा कि दुनिया को लोकतंत्र पता नहीं था, तब भारत को लोकतंत्र पता था, लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास इंदिरा गांधी ने किया था, लाखों विपक्ष के कार्यकर्ताओं व नेताओं को 2 साल जेल में बंद रखा था। बावजूद उसके, इंदिरा गांधी लोकतंत्र भारत का समाप्त नहीं कर पाई, कांग्रेस लोकतंत्र समाप्त नहीं कर पाया। भारत का लोकतंत्र कोई समाप्त नहीं कर सकता है।

ये भी पढ़ें:

मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 6 करोड़ से ज्यादा का सोना, 3 तस्कर हुए गिरफ्तार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।