1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Exit Poll पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का बड़ा बयान, जताया ये अनुमान

Exit Poll पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का बड़ा बयान, जताया ये अनुमान

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jun 02, 2024 08:18 pm IST,  Updated : Jun 02, 2024 08:29 pm IST

Exit Poll: शनिवार को एग्जिट पोल के आंकड़े जारी होने के बाद राजनीतिक दलों की ओर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। वहीं आरपीआई के नेता रामदास आठवले ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ramdas athawale- India TV Hindi
रामदास आठवले Image Source : PTI

मुंबई: अपने बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहनेवाले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने एग्जिट पोल को लेकर अपना अलग ही अनुमान जताया है। उनका कहना है कि एग्जिट पोल के अनुमानों से भी ज्यादा सीटें एनडीए गठबंधन को मिलेंगी। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 543 सदस्यीय लोकसभा में 400 से ज्यादा सीट मिलेंगी। शनिवार शाम एग्जिट पोल में यह नुमान लगाया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहेंगे तथा भाजपा-नीत राजग को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलने की उम्मीद है। 

एनडीए को 371 से 401 सीटें -एग्जिट पोल

इंडिया टीवी सीएनक्स एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए लोकसभा की कुल 543 लोकसभा सीटों में से 371 से 401 सीटें जीतकर संसद में लगभग तीन-चौथाई बहुमत तक पहुंच सकती है। अकेले भाजपा को 319 से 338 सीटें मिलने का अनुमान है।  एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक, विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक को 109 से 139 सीटें मिल सकती हैं, जबकि निर्दलीय और अन्य को  28 से 38 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य एग्जिट पोल में भी एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। आठवले ने कहा कि ‘एग्जिट पोल’ में अनुमान लगाया गया है कि राजग 350 से 375 सीट जीतेगा, लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को ज्यादा सीट मिलेंगी। 

पीएम मोदी ने 400 पार का नारा दिया

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 400 पार का नारा दिया और पिछले 10 साल के काम का लेखा जोखा हमने जनता के सामने रखा। पीएम मोदी ने कांग्रेस को जोरदार धक्का दिया है। पीएम मोदी का नारा सफल होगा। इंडिया गठबंधन के लोग कह रहे है, हम जीतेंगे उन्हें बोलने का अधिकार है। 2047 का सपना हमें साकार करना है। पीएम मोदी के नेतृव पर देश को भरोसा है, यह 4 जून को सिद्ध हो जाएगा। आरपीआई ने पूरे देश में NDA गटबंधन के लिए काम किया है। एग्जिट पोल लाने का सबका अधिकार है। लेकिन हमारा मानना है कि देश में 400 पर और महाराष्ट्र में 35 से 40 जगह एनडीए गठबंधन को मिलेगा। 

एग्जिट पोल के नतीजे बिल्कुल सही 

एग्जिट पोल के नतीजों पर उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे बिल्कुल सही हैं। हमने लोगों के सामने जो आंकड़ा रखा मोदी जी का  काम है, वे सभी हम आम लोगों के सामने रखने में सफल हुए और 400 का आंकड़े पार होंगे। महाराष्ट्र में सीटों का आंकड़े पर उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे के मुताबिक हम 40 तक नहीं पहुंच पा रहे लेकिन आगे चलकर देखना होगा क्योंकि एग्जिट पोल में 8 से 10 सीटे कम दिखाई जा रही हैं।  हमें उम्मीद है कि 35 से 40 का आंकड़ा जरूर टच होगा। 

देश का वोटर मोदी जी के साथ

संजय राउत से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होने केवल मोदी जी को गाली देने का काम किया है। लेकिन देश का वोटर मोदी जी के साथ है। संजय राउत की कही हुई बातों में कोई तथ्य नहीं हमें एग्जिट पोल पर भरोसा है। हमें पूरा विश्वास है कि हमारी सीटें और ज्यादा बढ़ेगी। आरपीआई को लोकसभा में कोई सीट नहीं मिली विधानसभा में क्या उम्मीद है ? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने कोशिश की थी लेकिन हमें लोकसभा में सीट नहीं मिली फिर भी हम साथ रहे.. लेकिन जैसा देवेंद्र फडणवीस के साथ बात हुई उसके बाद हमें उम्मीद है कि हमारी पार्टी को 8 से 10 सीटे विधानसभा में मिलेगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।