1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एग्जिट पोल आते ही राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- 'वो नतीजे के बाद थाईलैंड जाएंगे'

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एग्जिट पोल आते ही राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- 'वो नतीजे के बाद थाईलैंड जाएंगे'

 Published : Jun 01, 2024 09:13 pm IST,  Updated : Jun 01, 2024 09:13 pm IST

एग्जिट पोल के रिजल्ट जनता के सामने आ गए हैं। इस पर अब केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपनी बात कहते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

Hardeep Singh Puri- India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी Image Source : PTI

आज लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग आज खत्म हो गई है, अब रिजल्ट 4 जून को आने हैं। इससे पहले आज एग्जिट पोल के नतीजे आए हैं, जिसने हैरान करने वाले आकंड़े सामने लाए हैं। इसे लेकर अब बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर होती दिख रही है। बीजेपी के केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने राहुल गांधी व विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज सिर्फ एग्जिट पोल आएं है। 4 तारीख को अलग ही माहौल होगा।

'राहुल गांधी नतीजे के बाद थाईलैंड जाएंगे'

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि आज सिर्फ एग्जिट पोल आएं है। 4 तारीख (4 जून) को अलग ही माहौल होगा। भाजपा की 10 से 15 प्रतिशत सीटें बढ़ रही है। भाजपा अकेले 350 जीतेगी। प्रधानमंत्री मोदी को गारंटी और विकसित भारत का संकल्प सबसे बड़ा मुद्दा हिट किया है। वो बात कर रहे है फटाफट खटा-खट कह रहे है। हम मोदी के विकास को बात कर रहे है। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी नतीजे के बाद थाईलैंड जाएंगे।

कांग्रेस के दावे को बताया मुंगेरीलाल के सपने 

भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी ने आगे कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "खड़गे जी ने आज एक आंकड़ा दिया है (लोकसभा चुनाव में भारतीय गठबंधन को 295 सीटें) ये 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने' है। कांग्रेस 328 सीटों पर लड़ रही है, लेकिन उसे 300 सीटें मिलने की उम्मीद है। अगर उनका स्ट्राइक रेट 80% भी है, तब भी उन्हें 300 सीटें नहीं मिलेंगी।"

ये भी पढे़ं:

South India Lok Sabha Elections 2024 Exit Poll: इस बार साउथ में NDA को हो सकता है जबरदस्त फायदा, जानिए क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े

एग्जिट पोल के TV डिबेट में हिस्सा लेगा I.N.D.I. अलायंस, बैठक के बाद लिया फैसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत