1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. I.N.D.I. अलायंस में कई चेहरे, उद्धव भी उनमें से एक, इसमें मिर्ची लगने की जरूरत नहीं... PM पद को लेकर संजय राउत ने कांग्रेस को सुनाया

I.N.D.I. अलायंस में कई चेहरे, उद्धव भी उनमें से एक, इसमें मिर्ची लगने की जरूरत नहीं... PM पद को लेकर संजय राउत ने कांग्रेस को सुनाया

 Published : Apr 22, 2024 08:41 am IST,  Updated : Apr 22, 2024 09:29 am IST

कांग्रेस नेता नाना पटोले के बयान पर संजय राउत ने कहा कि उनकी बातों पर ज्यादा ध्यान मत दीजिए। राहुल गांधी के साथ हमारे अच्छे रिलेशन हैं। यह प्राइम मिनिस्टर पद का झगड़ा नहीं है। यह कांग्रेस वालों को समझ में नहीं आ रहा है।

uddhav thackeray- India TV Hindi
उद्धव ठाकरे Image Source : PTI

उद्धव ठाकरे के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इंडिया अलायंस में सभी पार्टी के प्रमुख लोग शामिल हैं। वह पीएम का नाम तय करेंगे। उद्धव ठाकरे ऑप्शन क्यों नहीं हो सकते? वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं और अच्छा चेहरा है। इंडिया गठबंधन में में बहुत सारे चेहरे हैं, उसमें से उद्धव ठाकरे एक हैं।

संजय राउत ने और क्या कहा?

संजय राउत ने आगे कहा कि अगर हमें देश का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलती है, तो हम उसका स्वागत करेंगे। इंडिया अलायंस में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है। इसेक साथ और भी दल हैं, जो अपने-अपने राज्यों में चुनाव लड़ रहे हैं। उनके भी नेता हैं। ऐसे में नेतृत्व कौन करेगा, यह अब सवाल नहीं है, तानाशाही को हराना है। उन्होंने कहा कि भाजपा में तो एक ही चेहरा है। वही चेहरा 10 साल से चल रहा है और अब लोग उनको एक्सेप्ट नहीं करने जा रहे हैं। पीएम मोदी और उनकी पार्टी बुरी तरीके से चुनाव हारने जा रही है।

नाना पटोले के बयान पर क्या कहा?

कांग्रेस नेता नाना पटोले के बयान पर संजय राउत ने कहा कि उनकी बातों पर ज्यादा ध्यान मत दीजिए। राहुल गांधी के साथ हमारे अच्छे रिलेशन हैं। यह प्राइम मिनिस्टर पद का झगड़ा नहीं है। यह कांग्रेस वालों को समझ में नहीं आ रहा है। राहुल गांधी देश के नेता है। अगर राहुल गांधी पीएम बनना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है लेकिन और भी चेहरे हैं। इस रेस में ममता बनर्जी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे हैं। किसी का नाम लेना गुनाह नहीं हैं। हमारे पार्टी के नेता का अगर कोई नाम लेता है, तो उसमें गलत क्या है? संजय राउत ने कहा कि इसमें मिर्ची लगने की जरूरत नहीं है।

फडणवीस पर ली चुटकी

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के पीएम और गृह मंत्री बनने के सवाल पर संजय राउत ने चुटकी लेते हुए उन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस का सपना था कि मैं देश का प्रधानमंत्री बनूंगा। मोदी जी की जगह पर जाऊंगा। उनका तो यह भी सपना था कि मैं गृह मंत्री बनूंगा इसलिए तो उनको उपमुख्यमंत्री बना दिया गया। (IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।