1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Mumbai Exit Poll: मुंबई में इतनी सीटें जीत सकता है विपक्षी गठबंधन, NDA से क्लोज फाइट

Mumbai Exit Poll: मुंबई में इतनी सीटें जीत सकता है विपक्षी गठबंधन, NDA से क्लोज फाइट

 Written By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 02, 2024 09:38 am IST,  Updated : Jun 02, 2024 09:41 am IST

Mumbai Exit Poll: मायानगरी मुंबई की 6 लोकसभा सीटों पर मुकाबला रोचक दिख रहा है। मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई उत्तर-पश्चिम में शिवसेना और शिवसेना (यूबीटी) के बीच मुकाबला है, जबकि मुंबई उत्तर-पूर्व में बीजेपी और शिवसेना (यूबीटी) आमने-सामने हैं।

मुंबई में विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवारों की क्या रहेगी स्थिति?- India TV Hindi
मुंबई में विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवारों की क्या रहेगी स्थिति? Image Source : FILE PHOTO

Mumbai Exit Poll: लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद शनिवार को एग्जिट पोल जारी किए गए। एग्जिट पोल में NDA गठबंधन को प्रचंड जीत मिलती दिख रही है। महाराष्ट्र की बात की जाए तो यहां NDA और I.N.D.I.A गठबंधन के बीच क्लोज फ्लाइट देखने को मिल रहा है। अगर सिर्फ मायानगरी मुंबई की बात की जाए तो यहां की 6 सीटों पर मुकाबल रोचक नजर आ रहा है। बता दें कि सभी 6 सीटों पर 20 मई को वोट डाले गए थे।

मुंबई की 6 लोकसभा सीटों का हाल

मुंबई की 6 लोकसभा सीटों में मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई उत्तर-पूर्व और मुंबई उत्तर-पश्चिम शामिल हैं। मतदान के बाद अब सभी की नजर चुनाव नतीजे पर है। उससे पहले कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए हैं। इंडिया टीवी-CNX के एग्जिट पोल के अनुसार, मुंबई रीजन में NDA 3-4 सीट जीत सकता है, जबकि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A 2-3 सीट पर जीत हासिल कर सकता है।

इन सीटों पर शिवसेना VS शिवसेना यूबीटी 

मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई उत्तर-पश्चिम में शिवसेना और शिवसेना (यूबीटी) के बीच मुकाबला है, जबकि मुंबई उत्तर-पूर्व में बीजेपी और शिवसेना (यूबीटी) आमने-सामने हैं। मुंबई दक्षिण में उद्धव ठाकरे की पार्टी के मौजूदा सांसद अरविंद सावंत का मुकाबला शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की यामिनी जाधव के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। मुंबई दक्षिण-मध्य में शिवसेना (यूबीटी) के नेता अनिल देसाई का मुकाबला शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के राहुल शेवाले से है। देसाई हाल तक राज्यसभा सदस्य थे, वहीं शेवाले मौजूदा लोकसभा सांसद हैं।

NDA को 371-401 सीटें मिलने का अनुमान 

इस बार के चुनाव में मुख्य तौर पर मुकाबला NDA गठबंधन और INDIA गठबंधन के बीच है। एक ओर बीजेपी और एनडीए इस बार 400 के पार का लक्ष्य हासिल करने के लिए हुंकार भरी है, तो दूसरी तरफ विपक्ष इस बार सत्ता में वापसी का दावा कर रही है। पीएम मोदी ने इस बार के चुनाव में 200 से ज्यादा रैलियां और चुनावी सभाएं की हैं। इंडिया टीवी-CNX के एग्जिट पोल के अनुसार, देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के आसार हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 371 से 401 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया गठबंधन 109 से 139 सीटें जीत सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में 28 से 38 सीटें जा सकती हैं।  

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।