1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Coronavirus से संक्रमित मरीजों की मौत सबसे अधिक महाराष्ट्र में हुई: स्वास्थ्य मंत्रालय

Coronavirus से संक्रमित मरीजों की मौत सबसे अधिक महाराष्ट्र में हुई: स्वास्थ्य मंत्रालय

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 05, 2020 08:21 am IST,  Updated : Dec 05, 2020 08:21 am IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के सर्वाधिक 86,612 उपचाराधीन मरीज महाराष्ट्र में हैं और देश में कोविड-19 से सर्वाधिक 47,472 मरीजों की मौत भी महाराष्ट्र में हुई है।

Coronavirus से संक्रमित...- India TV Hindi
Coronavirus से संक्रमित मरीजों की मौत सबसे अधिक महाराष्ट्र में हुई: स्वास्थ्य मंत्रालय Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के सर्वाधिक 86,612 उपचाराधीन मरीज महाराष्ट्र में हैं और देश में कोविड-19 से सर्वाधिक 47,472 मरीजों की मौत भी महाराष्ट्र में हुई है। महाराष्ट्र के बाद केरल में 61,342 और दिल्ली में 29,120 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक में 11,821 और दिल्ली में 9,424 मरीजों की मौत हुई है।

संक्रमण से मुक्त हुए लोगों के मामले में भी महाराष्ट्र 17 लाख के आंकड़े के साथ पहले स्थान पर है। महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश में 8,56,320 और कर्नाटक में 8,52,584 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि स्वस्थ हुए नए रोगियों में से 80.19 प्रतिशत 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। वहीं संक्रमण के नए मामलों में से 75.76 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से देश में 540 लोगों की मौत हो गई जिनमें से 77.78 प्रतिशत लोग 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।