1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नए नेता बने अजित पवार, CM शिंदे ने कही ये बात

Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नए नेता बने अजित पवार, CM शिंदे ने कही ये बात

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 04, 2022 05:03 pm IST,  Updated : Jul 04, 2022 05:13 pm IST

Maharashtra: विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने घोषणा की है कि पवार विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में पदभार संभालेंगे। उन्होंने कहा कि 288 सदस्यीय सदन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के रूप में उभरी है।

Ajit Pawar- India TV Hindi
Ajit Pawar Image Source : FILE

Highlights

  • एनसीपी नेता अजित पवार विपक्ष का नया नेता बने
  • विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने घोषणा की
  • शिंदे ने अजित पवार को एक परिपक्व नेता और प्रशासक बताया

Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा में एनसीपी नेता अजित पवार विपक्ष का नया नेता बनाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने घोषणा की है कि पवार विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में पदभार संभालेंगे। उन्होंने कहा कि 288 सदस्यीय सदन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के रूप में उभरी है। वहीं सीएम एकनाथ शिंदे ने अजित पवार को एक परिपक्व नेता और प्रशासक बताया है। गौरतलब है कि पवार भाजपा के देवेंद्र फडणवीस की जगह लेंगे क्योंकि 30 जून को फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 

आज सीएम शिंदे ने विधानसभा में दी स्पीच

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में कहा कि हमने देखा कि विरोधी पक्ष के लोग सत्ता पक्ष में आते हैं, जबकि इतिहास में ये पहली बार हुआ कि 9 मंत्री और 50 विधायक सत्ता छोड़कर आ गए। विधानपरिषद चुनाव के दौरान मेरे साथ जो व्यवहार हुआ वो अपमान मैं सहन नहीं कर पाया। मैंने तुरंत फैसला लिया और शिवसेना के विधायकों को कॉल करना शुरू किया। सब मेरे साथ आने को तैयार हो गए।

अजित पवार की तरफ इशारा करके बोले एकनाथ- मेरा अपमान और अवहेलना हुई

शिंदे ने कहा, 'मेरा अपमान और मेरी अवहेलना हो रही थी। दादा ये एक दिन का दुख नहीं था। ये कई महीनों की तकलीफ थी। मुझे सीएम ठाकरे का फोन आया और लोगों का भी फोन आया।' शिंदे ने कहा, 'मुझे चाहने वालों की तादात इतनी ज्यादा है कि मुझे अगर कोई खत्म करने की कोशिश करेगा तो उसको बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ये चेतावनी मैं दे देता हूं। जैसे मधुमक्खी का छत्ता टूटता है, वैसेही मेरे कार्यकर्ता टूट पड़ेंगे। उन्होंने कहा, 'मेरे घर पर पत्थर फेंकने की भाषा बोली जा रही है। मेरे बाप निकाले जा रहे हैं। मुझे भैंसा बोला गया ,महिला विधायकों को वैश्या बोला गया लेकिन मैं कुछ नहीं बोला।'

मेरे 2 बच्चे नदी में डूब गए, तब मैं टूट गया था: शिंदे

शिंदे ने कहा, 'मैंने घर-परिवार का त्याग किया। जब शिवसेना का काम करके घर जाता था, तब मेरे माता-पिता सो जाते थे। जब मैं घर से निकलता था तब माता पिता काम पर चले जाते थे। मैंने शिवसेना के लिए खुद को झोंक दिया।' उन्होंने कहा, 'मेरे दो बच्चे मेरे सामने नदी में डूब गए, तब मैं टूट गया था। तब आनंद दिघे साहेब ने मुझे सहारा दिया। दिघे साहेब 5 बार आए, उन्होंने कहा कि एकनाथ तुम्हें दूसरों की आंखों के आंसू पोछने हैं।'

मैंने शिवसेना को आगे बढ़ाने के लिए खूब मेहनत की: शिंदे

शिंदे ने कहा, 'मैंने 16 लेडीज बार तोड़े, 100 पुलिस केस मुझ पर हुए, हाई कोर्ट में ये मामले हैं। अंडरवर्ल्ड वाले मुझ पर हमला करना चाहते थे लेकिन दिघे साहेब ने कहा कि एकनाथ को कुछ हुआ तो खैर नहीं होगी।'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।