1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के जलगांव में गणपति विसर्जन को लेकर 2 गुटों में पथराव, मचा हड़कंप

महाराष्ट्र के जलगांव में गणपति विसर्जन को लेकर 2 गुटों में पथराव, मचा हड़कंप

 Reported By: Sachin Chaudhary,  Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 21, 2026 04:25 pm IST,  Updated : Sep 21, 2026 04:26 pm IST

महाराष्ट्र के जलगांव में 2 गुटों में पथराव हुआ है। ये घटना जलगांव के रावेर में घटी है। इसमें कुछ लोगों के घायल होने की बात भी सामने आई है।

Maharashtra- India TV Hindi
जलगांव के रावेर में पथराव Image Source : REPORTER INPUT

जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव के रावेर में घरेलू गणपति विसर्जन के दौरान रास्ता रोकने को लेकर रविवार शाम दो गुटों के बीच विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद ने पथराव का रूप ले लिया। इस घटना में 2 से 3 लोगों के घायल होने की प्राथमिक जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद इलाके में तनाव

घटना के बाद इलाके में तनाव है लेकिन शांति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस का कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें और अफवाहें न फैलाएं।

इस मामले में रावेर पुलिस ने दंगा, पथराव और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

एसपी ने लिया हालात का जायजा

घटना की जानकारी मिलते ही जलगांव के जिला पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धीवरे और अपर पुलिस अधीक्षक संदीप गावित ने रावेर पहुंचकर घटनास्थल और आसपास के इलाके का जायजा लिया। फिलहाल स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है और पूरे मामले की आगे की जांच की जा रही है।

यूपी के गाजियाबाद से भी सामने आया था ऐसा ही मामला

इससे पहले यूपी के गाजियाबाद के साहिबाबाद में गणपति विसर्जन के दौरान हंगामा मच गया था। इस दौरान डीजे बजाने को लेकर पहले से चल रहा विवाद भड़क गया और जमकर मारपीट शुरू हो गई थी। ऐसे में कई लोग घायल हो गए थे और घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें नजर आ रहा था कि लोग एक-दूसरे को गिरा-गिराकर पीट रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, विवाद की जड़ डीजे बना था। दरअसल  गणपति स्थापना के दौरान ही दोनों पक्षों के बीच डीजे बजाने को लेकर कहासुनी हुई थी। हालांकि, उस समय मामला किसी तरह शांत हो गया लेकिन रविवार को विसर्जन के दौरान जब दोनों पक्ष आमने-सामने आए, तो विवाद भड़क गया और जमकर मारपीट शुरू हो गई। कुछ युवकों ने दूसरे पक्ष का जीटी रोड तक पीछा किया।

गणेश  विसर्जन के दौरान इस तरह की घटनाएं वाकई शर्मनाक हैं। ऐसे मामलों पर नकेल कसने के लिए पुलिस को सख्त एक्शन लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, गणपति के पैर भी छुए, बोले- 'यहां की ऊर्जा अद्भुत है'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।