1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र चुनाव: अमित शाह ने जारी किया BJP का घोषणा पत्र, विपक्ष पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

महाराष्ट्र चुनाव: अमित शाह ने जारी किया BJP का घोषणा पत्र, विपक्ष पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

 Reported By: Dinesh Mourya, Edited By: Avinash Rai
 Published : Nov 10, 2024 11:01 am IST,  Updated : Nov 10, 2024 11:28 am IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना मेनिफेस्टों जारी कर दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र भाजपा का मेनिफेस्टों जारी किया है।

Maharashtra Assembly election 2024 Amit Shah released BJP manifesto know what is special- India TV Hindi
अमित शाह ने जारी किया महाराष्ट्र भाजपा का मेनिफेस्टो Image Source : X/TWITTER

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घंटी बज चुकी है। सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने में लगे हुए हैं। राजनीतिक गठबंधन भी तैयार हो चुकी है। इस बीच 20 नवंबर को मतदाना अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इसके बाद 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र में भाजपा का घोषणापत्र जारी कर दिया है। बता दें कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र के नाम से जारी किया है। इस दौरान अमित शाह के साथ डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे। 

क्या बोले अमित शाह

इस दौरान अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि वक्फ बोर्ड में संशोधन के लिए मोदी जी संसद में कानून लेकर आए हैं। इस कानून का विरोध महाविकास अघाड़ी के लोग कर रहे हैं। वक्फ कानून के विरोध का मतलब है कि आने वाले दिनों में वक्फ बोर्ड इसी तरह से आपकी संपत्तियों को अपनी बता देगी। डबल इंजन की सरकार ने करीब 10 साल के अंदर महाराष्ट्र के विकास के लिए ढेर सारे काम किए। उन्होंने कहा कि 10 साल तक शरद पवार यूपीए की सरकार में मंत्री थे। आपने महाराष्ट्र की जनता के लिए क्या किया। 10 साल में यूपीए और अघाड़ी की सरकार ने 1,91,384 करोड़ दिया। वहीं 2014 से 24 तक मोदी जी की सराकर ने 10 लाख करोड़ से अधिक की राशि महाराष्ट्र को दी।

राम मंदिर का विरोध करने वालों के साथ हैं उद्धव ठाकरे

उन्होंने आगे कहा कि उद्धव ठाकरे राम मंदिर का विरोध करने वालों के साथ हैं। उद्धव ठाकरे आर्टिकल 370 को हटाने का विरोध करने वालों के साथ हैं। अमित शाह ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने संविधान का अपमान किया है। उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया है। उन्हें वीर सावरकर के बारे में कुछ अच्छा बोलना चाहिए। 

संकल्प पत्र की खास बातें

- महाराष्ट्र में कौशल जनगणना की जाएगी

- छत्रपति शिवाजी आकांक्षा केंद्र बनाया जाएगा
- स्वामी विवेकानंद फिटनेस कार्ड लॉन्च किया जाएगा
- शिव कालीन गढ़ और किलों को बढ़ावा दिया जाएगा
- वंचितों, किसानों और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।