1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Dharavi Election 2024 Result: धारावी में कांग्रेस का दबदबा कायम, ज्योति गायकवाड़ 23459 वोट से जीतीं

Dharavi Election 2024 Result: धारावी में कांग्रेस का दबदबा कायम, ज्योति गायकवाड़ 23459 वोट से जीतीं

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Nov 23, 2024 07:45 am IST,  Updated : Nov 23, 2024 04:33 pm IST

Dharavi Election 2024 Result: महाराष्ट्र की धारावी विधानसभा सीट राज्य की सबसे हॉट सीटों में से एक है। यहां कांग्रेस और शिवसेना के बीच मुकाबला था और एक बार फिर कांग्रेस उम्मीदवार ज्योति एकनाथ गायकवाड़ ने जीत हासिल की है।

JYOTI GAIKWAD- India TV Hindi
ज्योति गायकवाड़ Image Source : X/JYOTI GAIKWAD

Dharavi Election 2024 Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भी धारावी सीट पर कांग्रेस का दबदबा कायम है। पूरे राज्य में भले ही कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा हो, लेकिन इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ज्योति एकनाथ गायकवाड़ ने अपना दबदबा कामय रखा है। उन्होंने 23459 वोट के अंतर से शिवसेना के राजेश शिवदास खंडारे को हराया है। धरावी के विकास का मुद्दा महाराष्ट्र चुनाव में सबसे अहम मुद्दों में से एक था। इस सीट पर महा विकास अघाड़ी से कांग्रेस की डॉ. ज्योति एकनाथ गायकवाड़ को टिकट मिला था। वहीं, महायुति से शिवसेना शिंदे गुट के राजेश शिवदास कंडारे को उम्मीदवार बनाया गया था। इस सीट पर कुल 12 प्रत्याशी थे, लेकिन असली मुकाबला ज्योति गायकवाड़ और राजेश शिवदास कंडारे के बीच था और कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत हासिल की।

राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में चुनाव का आयोजन कराया गया। वोटिंग 20 नवंबर को संपन्न हुई और 23 नवंबर को आए नतीजे में कांग्रेस को जीत मिली।

क्यों खास है धारावी की सीट?

एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती, धारावी, को अपने क्षेत्र में समेटे हुए है, जो सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक दृष्टिकोण से  सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। धारावी का राजनीतिक इतिहास कांग्रेस और शिवसेना के बीच बदलते वर्चस्व का गवाह रहा है। यहां समय-समय पर दोनों दलों ने अपनी ताकत साबित की है। इस बार भी इन्हीं दोनों दलों के बीच कड़ा मुकाबला है। हालांकि, पिछले कुछ समय से यहां पर ज्योति गायकवाड़ का दबदबा कायम है। 2019 में ज्योति गायकवाड़ ने 53,954 वोटों से जीत हासिल की थी। उन्होंने शिवसेना के आशीष मोरे को हराया था, जिन्हें 42,093 वोट मिले थे। 2014 में भी कांग्रेस की ज्योति गायकवाड़ 47,718 वोटों से जीती थीं।

ज्योति का दबदबा

2004, 2009, 2014, 2019 और 2024 के विधानसभा चुनावों में एकनाथ गायकवाड़ की बेटी ज्योति गायकवाड़ ने कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया और लगातार पांच बार इस सीट पर जीत दर्ज की। ज्योति गायकवाड़ धारावी की जनता के बीच एक लोकप्रिय चेहरा रही हैं। उन्होंने शिक्षा और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में भी कई प्रयास किए, जिससे उन्हें धारावी में काफी समर्थन मिला।

धारावी मुंबई शहर जिले में स्थित 10 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। वर्ष 2009 में यहां मतदाताओं की संख्या 268,779 थी, जिसमें पुरुष 152,013 और महिला 116,766 थी। 113,732 अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाता थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।