1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Sakoli Assembly Election: साकोली सीट पर नाना पटोले को रोक सकेगी BJP? जानें सियासी समीकरण

Sakoli Assembly Election: साकोली सीट पर नाना पटोले को रोक सकेगी BJP? जानें सियासी समीकरण

 Published : Nov 08, 2024 02:06 pm IST,  Updated : Nov 08, 2024 02:06 pm IST

Sakoli Assembly Election: महाराष्ट्र की साकोली विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला होने जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

Sakoli Assembly Election- India TV Hindi
साकोली विधानसभा चुनाव। Image Source : INDIA TV

Sakoli Assembly Election: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका और सभी राजनीतिक दल जी जान से चुनाव प्रचार में लग गए हैं। राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को 1 ही चरण में मतदान होंगे। राज्य की 288 सीटों में से साकोली विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर मानी जा रही है। साकोली महाराष्ट्र राज्य के भंडारा जिले के अंतर्गत आता है। इसका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 62 है। ये सीट महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले के कारण भी चर्चा में रहती है। आइए जानते हैं इस सीट का पूरा सियासी समीकरण।

क्या है क्षेत्र का सियासी समीकरण?

सकोली विधाननसभा क्षेत्र में करीब 3 लाख वोटर्स हैं। इनमें से पुरुष मतदाता- 1 लाख 50 हजार से ज्यादा और महिला मतदाता करीब 1 लाख 44 हजार हैं। इस सीट पर 18 प्रतिशत दलित वोटर्स और करीब 8 प्रतिशत आदिवासी वोटर्स हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में करीब 2 फीसदी मुस्लिम वोटर्स भी हैं।

किसके बीच है टक्कर?

महाराष्ट्र की साकोली विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच है। भाजपा ने यहां से अविनाश ब्राह्मणकर को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को टिकट दिया है। बता दें कि नाना पटोले ही वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं।

बीते चुनावों का परिणाम

साल 2019 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में साकोली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नाना पटोले ने जीत हासिल की थी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के डॉ परिणय रमेश फुके को 6 हजार से अधिक वोटों से हराया था। वहीं, तीसरे नंबर पर वंचित बहुजन आघाडी के सेवकभाऊ निर्धन वाघये रहे थे।

  • 2019- नानाभाऊ फाल्गुनराव पटोले- कांग्रेस
  • 2014- काशीवार राजेश लाहनु- भाजपा
  • 2009- नानाभाऊ फाल्गुनराव पटोले- भाजपा
  • 2004- सेवकभाऊ निर्धनजी- कांग्रेस
  • 1999- सेवकभाऊ निर्धनजी वाघाये- कांग्रेस
  • 1995- डॉ. हेमकृष्ण शामरावजी कपगते- भाजपा
  • 1990- हेमकृष्ण शामरावजी कपगते- भाजपा
  • 1985- कटकवार जयंत कृष्णमुरारी- कांग्रेस
  • 1980- कटकवार जयंत कृष्णमुरारी- कांग्रेस (आई)
  • 1978- बेदारकर मदुकर तुलसीरामजी- कांग्रेस (आई)
  • 1972- मार्तण्ड रामाजी कपगटे- कांग्रेस
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।