1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Vikhroli Assembly Elections 2024: विक्रोली सीट पर किसकी होगी जीत, जानें क्या है चुनावी इतिहास

Vikhroli Assembly Elections 2024: विक्रोली सीट पर किसकी होगी जीत, जानें क्या है चुनावी इतिहास

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Oct 24, 2024 04:07 pm IST,  Updated : Oct 24, 2024 04:07 pm IST

महाराष्ट्र की हॉट सीट मानी जाने वाली विक्रोली विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान किया जाएगा, वहीं चुनाव का रिजल्ट 23 नवंबर को घोषित किया जाएगा। चलिए बताते हैं विक्रोली विधानसभा सीट का इतिहास क्या है।

Maharashtra assembly elections 2024 Vikhroli assembly elections Vikhroli assembly seat mahayuti maha- India TV Hindi
विक्रोली सीट पर किसकी होगी जीत Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुकी है। 20 नवंबर को पूरे महाराष्ट्र में एक चरण में मतदान कराया जाएगा। वहीं 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र की हॉट सीटों में एक सीट है विक्रोली विधानसभा की सीट। बता दें कि विक्रोली मुंबई का एक उपनगर है। बता दें कि राज्य में दो गठबंधन हैं। एक तरफ है महाविकास अघाड़ी और दूसरी तरफ है महायुति। महाविकास अघाड़ी में सीटों का बंटवार लगभग हो चुका है। एनसीपी शरद चंद्र पवार, कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी तीनों ही 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही हैं। वहीं शिवसेना ने 65 उम्मीदवारों के नामों वाली पहली लिस्ट को भी जारी कर दिया है।

विक्रोली विधानसभा चुनाव 2019 का इतिहास

वर्तमान में इस सीट से एसएचएस पार्टी के सुनील राउत विधायक हैं। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में सुनील राउत ने जीत दर्ज की थी। वहीं एनसीपी के धनंजय दादा पिसाल दूसरे स्थान पर थे। सुनील राउत को 62,794 वोट मिले थे, जबकि धनंजय दादा पिसाल को 34,953 वोट मिले थे। वहीं एमएनएस के विनोद रामचंद्र शिंदे को 16,042 वोट, वीबीए के सिद्धार्थ मोकले को 9,150 वोट मिले थे। 

विक्रोली विधानसभा चुनाव 2014 का इतिहास

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2014 की अगर बात करें तो इस दौरान भी एसएचएच पार्टी के उम्मीदवार सुनील राउत ने जीत दर्ज की थी। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के उम्मीदवार मंगेश सांगले दूसरे स्थान पर थे। सुनील राउत को 58,556 वोट मिले थे। वहीं मंगेश सांगले को 24,963 वोट मिले थे। वहीं एनसीपी के संजय दीना पाटील को 20,233 वोट और कांग्रेस उम्मीदवार संदेश म्हात्रे को 18,046 वोट मिले थे। अब देखना ये है कि विधानसभा चुनाव 2024 में चुनाव का परिणाम इस सीट पर क्या रहने वाला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।