1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में कब कराए जाएंगे विधानसभा चुनाव? मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताई ये तारीख

महाराष्ट्र में कब कराए जाएंगे विधानसभा चुनाव? मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताई ये तारीख

 Reported By: Sameer Bhaudas Bhise Edited By: Niraj Kumar
 Published : Sep 28, 2024 04:22 pm IST,  Updated : Sep 28, 2024 05:07 pm IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त की अगुवाई में एक टीम इन दिनों महाराष्ट्र के दौरे पर है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने आज चुनाव की तैयारियों को लेकर जानकारी दी।

राजीव कुमार, मुख्य...- India TV Hindi
राजीव कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त Image Source : PTI/FILE

मुंबई: महाराष्ट्र में 26 नवंबर से पहले विधानसभा चुनाव करा लिए जाएंगे। इसका ऐलान  मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने किया है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोग की टीम महाराष्ट्र के दौरे पर है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव 26 नवंबर तक करा लिए जाएंगे।

चुनाव आयोग ने तैयारियों का लिया जायजा

केंद्रीय चुनाव आयोग आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की टीम तीन दिवसीय दौरे पर था। इस दौरान आयोग ने  विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अधिकारियों के साथ कई बैठकें की और तैयारियों का जायजा लिया।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने की ये मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मुलकात हुई और उन्होंने हमें दिवाली जैसे त्योहारों को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की घोषणा करने को कहा। राजनीतिक दलों ने अधिकारियों के ट्रांसफर में पारदर्शिता की मांग की साथ ही  17 सी  उपलब्ध कराए जाने की मांग की। 17 सी की कॉपी वोट प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद पोलिंग एजेंट को दी जाएगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखनी होगी कि कोई गलत और भ्रामक खबरें न फैलाए।

कितने वोटर्स, कितने बूथ?

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि महाराष्ट्र में कुल  वोटर्स 9.59 करोड़ हैं।  कुल पोलिंग बूथों की संख्या 1,00,186 (एक लाख 186) है। शहरी इलाकों में  42,585 बूथ हैं जबकि ग्रामीण इलाकों में 57,601 बूथ हैं।उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ पर सभी मूलभूत सुविधा मुहैय्या कराई जाएंगी। वरिष्ठ नागरिक जो पोलिंग बूथ पर नहीं आ सकते उनको घर से वोट देने का इंतजाम किया जाएगा। अगर हमें चॉपर से भी जाने की जरूरत पड़ेगी तो हम जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हम 90 मिनट में समस्या को सुलझाएंगे

क्रिमिनल केस जिनपर होंगे उन्हें न्यूज पेपर में जानकारी देनी होगी

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि जिनके ऊपर क्रिमिनल केस होंगे उस प्रत्याशी को न्यूज पेपर में तीन बार उन मामलों की जानकारी देनी होगी। राजनीतिक पार्टियों को भी क्रिमनल बैकग्राउंड के व्यक्ति को टिकट देने पर उसकी जानकारी पेपर में देनी होगी और यह बताना होगा कि क्रिमिनल बैकग्राउंड के व्यक्ति को क्यों टिकट दिया जा रहा है।  कोई और प्रत्याशी को क्यों नहीं टिकट दिया। जनता को इस बारे में पता चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ड्रग्स , लिकर के सप्लाय पर पैनी नजर रखनी होगी।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।