1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. विधानसभा चुनाव से पीछे हटे मनोज जरांगे पाटिल, सभी नामांकन को पीछे लेंगे

विधानसभा चुनाव से पीछे हटे मनोज जरांगे पाटिल, सभी नामांकन को पीछे लेंगे

 Reported By: Dinesh Mourya Edited By: Subhash Kumar
 Published : Nov 04, 2024 10:55 am IST,  Updated : Nov 04, 2024 11:05 am IST

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वोटिंग से पहले ही मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल ने चुनाव न लड़ने का ऐलान कर दिया है।

मनोज जरांगे पाटिल।- India TV Hindi
मनोज जरांगे पाटिल। Image Source : PTI

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही है।सोमवार 4 नवंबर को चुनाव से उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख है। ऐसे में आखिरी दिन मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। कल देर रात तक मराठा नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद उन्होंने चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। बता दें कि इससे पहले जरांगे ने कहा था कि उनके उम्मीदवार विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

क्या बोले मनोज जरांगे?

मनोज जरांगे पाटिल ने ऐलान किया और कहा है कि वे विधानसभा चुनाव में दाखिल किए गए सभी नामांकन को पीछे लेंगे और चुनाव नहीं लड़ेंगे। जरांगे के आह्वान पर कई सीटों पर मराठा उम्मीदवारों ने पर्चा भी दाखिल किया था लेकिन अब जरांगे ने सभी से नामांकन पीछे लेने की अपील की है। पाटिल ने कहा कि आरक्षण के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि कल मराठा नेताओं के साथ बैठक में तय किया गया है कि चुनाव नहीं लड़ा जाएगा।

कब हैं चुनाव?

महाराष्ट्र में आगामी 20 नवंबर की तारीख को सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण वोटिंग होगी। वहीं, 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम सामने आएंगे। आगे पढ़ें चुनाव का पूरा शेड्यूल-:

  • चुनाव की अधिसूचना जारी होने की तारीख- 22.10.2024 (मंगलवार)
  • नामांकन करने की अंतिम तारीख- 29.10.2024 (मंगलवार)
  • नामांकन की जांच की तारीख- 30.10.2024 (बुधवार)
  • उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख- 04.11.2024 (सोमवार)
  • मतदान की तारीख- 20.11.2024 (बुधवार)
  • मतगणना की तारीख- 23.11.2024 (शनिवार)

ये भी पढ़ें- "लाडली बहना योजना इतनी सुपरहिट हो गई...", CM एकनाथ शिंदे ने MVA पर साधा निशाना

शरद पवार ने रिश्तेदारों के साथ बारामती में ‘भाऊ बीज’ का त्योहार मनाया, अजित पवार नहीं हुए शामिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।