1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. इंस्टाग्राम के ग्रुप में डाल रहा था लश्कर-जैश के आतंकियों के वीडियो, ATS ने सोहेल को दबोचा

इंस्टाग्राम के ग्रुप में डाल रहा था लश्कर-जैश के आतंकियों के वीडियो, ATS ने सोहेल को दबोचा

 Written By: Saket Rai
 Published : Aug 14, 2026 11:57 pm IST,  Updated : Aug 14, 2026 11:57 pm IST

महाराष्ट्र ATS ने सोशल मीडिया पर वांटेड आतंकियों के वीडियो प्रसारित करने के आरोप में पडघा के ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम करता था।

Padgha Terror Case- India TV Hindi
महाराष्ट्र ATS का एक्शन, लश्कर-जैश के आतंकियों के वीडियो फैलाने वाले को दबोचा। Image Source : REPORTERS INPUT

महाराष्ट्र एटीएस ने ठाणे जिले के पडघा से 35 साल के एक ट्रक ड्राइवर को सोशल मीडिया पर वांटेड आतंकियों के भाषण वाले कट्टरपंथी वीडियो डाउनलोड कर साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक इंस्टाग्राम ग्रुप के जरिए इन वीडियोज को प्रसारित किया।

वांटेड आतंकियों के वीडियो फैला रहा था ट्रक ड्राइवर

फिलहाल, जांच के लिए उसके डिजिटल डिवाइस जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इन वीडियो में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर फरहतुल्लाह घोरी और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) प्रमुख मसूद अजहर समेत वांटेड आतंकियों के भाषण शामिल बताए जा रहे हैं।

ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है आरोपी सोहेल

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की पहचान सोहेल रज्जाक शेख के रूप में हुई है। वह मूल रूप से तलोजा का रहने वाला है और 2021 में पडघा आकर रहने लगा था। वह पडघा के अर्जुनली इलाके में रह रहा था और वहां की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम करता था।

ATS ने पुलिस के हवाले किया आरोपी

एटीएस ने बाद में सोहेल शेख को आगे की जांच के लिए पडघा पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, जांच एजेंसियों ने ऐसे ही मामले में चार अन्य लोगों से भी पूछताछ की है।

महाराष्ट्र ATS ने 102 लोगों से की पूछताछ

इससे पहले, पिछले महीने महाराष्ट्र एटीएस ने पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में आ चुके लोगों से पूछताछ की थी। महाराष्ट्र में एटीएस की 14 लोकल यूनिट्स की 58 टीमें ने 102 लोगों से पूछताछ की थी। यह कार्रवाई इस शक के आधार पर की गई थी कि शहजाद भट्टी, सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए उकसाने का काम कर रहा है।

भारत मे नेटवर्क फैलाने की कोशिश में शहजाद भट्टी गैंग

प्रारंभिक जांच और तमाम एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, शहजाद भट्टी और उसके साथी अजमल गुजर, हम्माद मेमन, आबिद जाट उर्फ आबिद छल, राणा हुनैन और अशरफ बशीर आलम आदि भारत में अपना नेटवर्क फैलाने की कोशिश में हैंष। वे इसके लिए कई तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान गैंगस्टर नेटवर्क तोड़ने के लिए ATS का एक्शन, मुंबई-नागपुर समेत इन जगहों पर की ताबड़तोड़ रेड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।