1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. सुखबीर सिंह बादल पर हमले की जांच में महाराष्ट्र ATS की एंट्री, CM फडणवीस ने दिए थे जांच के आदेश

सुखबीर सिंह बादल पर हमले की जांच में महाराष्ट्र ATS की एंट्री, CM फडणवीस ने दिए थे जांच के आदेश

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Aug 14, 2026 05:00 pm IST,  Updated : Aug 14, 2026 05:36 pm IST

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को हमला किया गया था। अब इस मामले में महाराष्ट्र ATS की एंट्री हो गई है। ATS ने आरोपी के बारे में गहन जांच शुरू कर दी है।

sukhbir badal attacked maharashtra ATS- India TV Hindi
महाराष्ट्र ATS कर रही सुखबीर बादल पर हुए हमले की जांच। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

नांदेड: शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की जांच अब महाराष्ट्र ATS तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र ATS और पुणे पुलिस ने हमले के आरोपी जसपाल सिंह के पुणे स्थित घर और उसके लॉ ऑफिस की तलाशी ली है। जांच एजेंसियां जसपाल सिंह की पुणे में पृष्ठभूमि, संपर्कों और गतिविधियों की भी जांच कर रही हैं। आइए जानते हैं कि इस हमले को लेकर अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में स्थित गुरुद्वारा माता साहिब देवन जी मुगट में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर एक निहंग द्वारा कृपाण से हमला कर दिया गया था। इस हमले में सुखबीर बादल के हाथ में चोट आई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई। शुक्रवार को सुखबीर सिंह बादल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना का संज्ञान लिया था और सुखबीर सिंह बादल से बात की थी। सीएम फडणवीस ने मामले की जांच के आदेश जारी किए थे।

पूछताछ में आरोपी ने क्या बताया?

सूत्रों के मुताबिक, जसपाल सिंह पहले वकील था और बाद में नांदेड के गुरुद्वारे में सेवादार के तौर पर सेवा करने लगा था। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान जसपाल सिंह ने कथित तौर पर पंजाब में नशे की समस्या को लेकर नाराजगी जताई और इसके लिए सुखबीर सिंह बादल को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, जांच एजेंसियां अभी तक हमले के पीछे के ठोस मकसद की पुष्टि नहीं कर पाई हैं। महाराष्ट्र पुलिस और ATS आरोपी जसपाल सिंह से पूछताछ कर रही है, इसके साथ ही उसकी गहन जांच की जा रही है।

मैं कभी नहीं डरा और न डरता हूं- सुखबीर बादल

अपने ऊपर हुए हमले को लेकर पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "उनका मकसद पंजाब में हालात पर कब्ज़ा करना और शांति भंग करना है, जिसे अकाली दल के अध्यक्ष के तौर पर मैं कभी नहीं होने दूंगा। दोनों बार उन्होंने मुझ पर सबसे पवित्र जगहों पर हमला किया। मैं कभी नहीं डरा और न ही अब डरता हूं। शिरोमणि अकाली दल पंजाब के भाईचारे और गौरव के लिए प्रतिबद्ध है। शिरोमणि अकाली दल कोई भी कुर्बानी दे सकता है, लेकिन पंजाब की तरक्की और सांप्रदायिक व धार्मिक सद्भाव हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, निहंग ने कृपाण से किया अटैक; अस्पताल में भर्ती

'मैं डरता नहीं हूं', नांदेड़ में हमले के बाद SAD प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने तोड़ी चुप्पी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।